फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Stunt bike rider took the life of a four year old innocent, accused arrested

UP: स्टंटबाज हाथ छोड़कर चला था बाइक, चार साल का मासूम चपेट में आया, चंद मिनटों में थम गई सांसें

Sat, 18 May 2024 10:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 May 2024 10:19 AM IST
सार

मुरादाबाद में बाइक सवार की स्टंटबाजी के दौरान बाइक की चपेट में आने से मासूम की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे की हादसे में जान जाने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Moradabad: Stunt bike rider took the life of a four year old innocent, accused arrested
जान गंवाने वाला मासूम मोहम्मद रजा - फोटो : संवाद

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक गांव में बृहस्पतिवार रात स्टंटबाज बाइक सवार ने चार साल के मासूम मोहम्मद रजा उर्फ अल्तमश की जान ले ली। हादसे के समय मासूम अपनी बहन के साथ मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान युवक बाइक पर स्टंट करता हुआ तेज रफ्तार से गुजरा और मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन जब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। भोला सिंह की मिलक निवासी मोहम्मद मुंशीद स्कूल के बच्चों की ड्रेस सिलते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे मोहम्मद मुंशीद की बड़ी बेटी अक्शा मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए जा रही थी। घर के बाहर घर खेल रहा उनका सबसे छोटा बेटा मोहम्मद रजा उर्फ अल्तमश (4) भी बहन के साथ हो लिया। मासूम अपनी बहन के साथ पैदल चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान भोला सिंह की मिलक गांव की नई मढ़ैय्या निवासी गुफरान बाइक पर स्टंट करते हुए आ गया। उसने बाइक से सड़क पर चक्कर लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद वह हाथ छोड़कर बाइक को तेजी से चलाने लगा । इस दौरान मोहम्मद रजा बाइक की चपेट में आ गया।

बाइक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अक्शा के शोर मचाने पर लोग मौके पर जुटे तो स्टंटबाज युवक बाइक लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मोहम्मद मुशीद और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

वह मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहम्मद रजा पांच भाई-बहन में सबसे छोटा था।

बच्चे की मौत से भाई बहन और पिता मुंशीद और मां शबनम का बुरा हाल है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

स्टंटबाजी की वीडियो बनवा रहा था आरोपी युवक

स्टंटबाजी और वीडियो बनाने का शौक लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। जिस युवक ने बच्चे को टक्कर मारी थी। वो स्टंटबाजी करते समय एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनवा रहा था। हादसा होने के बाद आरोपी बाइक सवार युवक और वीडियो बनाने वाला युवक भी मौके से भाग गया।

 

जिद करके बहन के साथ गया था मो. रजा

परिवार के लोगों ने बताया कि मुंशीद की पत्नी शबनम की तबीयत खराब थी। उसने अपनी बड़ी बेटी को मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए भेजा था। उस वक्त मो. रजा घर के बाहर खेल रहा था। उसने बहन के साथ जाने की जिद की थी। बहन ने उसे घर ही रुकने के लिए कहा था, लेकिन वह जिद करके बहन के साथ चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed