फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Stops payment bribe not received, action taken against head assistant sugarcane department

Moradabad: रिश्वत नहीं मिलने पर रोक देता भुगतान, वीडियो क्लिप वायरल, गन्ना विभाग का प्रधान सहायक पर कार्रवाई

Wed, 20 Aug 2025 11:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:12 AM IST
सार

गन्ना विकास विभाग मुरादाबाद के प्रधान सहायक संजय कुमार सिंह को भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगने और अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। जांच अधिकारी के रूप में जिला गन्ना अधिकारी लखीमपुर को नामित किया गया है।

विज्ञापन
Moradabad: Stops payment bribe not received, action taken against head assistant sugarcane department
संजय कुमार सिंह रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गन्ना विकास विभाग के मुरादाबाद परिक्षेत्र में तैनात प्रधान सहायक संजय कुमार सिंह को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में एक वीडियो क्लिप सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। क्लिप की जांच में यह सामने आया कि संजय कुमार सिंह ने सेवानिवृत्ति के देयों के भुगतान की स्वीकृति में रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन


उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी, मुरादाबाद से प्राप्त पत्र में ओवर राइटिंग कर उच्चाधिकारियों को गुमराह किया। ग्रेच्युटी भुगतान से संबंधित प्रकरणों में अनावश्यक विलंब किया। उनके इस कृत्य को उत्तर प्रदेश कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस प्रकरण की जांच के लिए जिला गन्ना अधिकारी, लखीमपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। 

विज्ञापन

निलंबित प्रधान लिपिक पैसा नहीं मिलने पर रोक देता था भुगतान
गन्ना विभाग के जोनल कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक की मनमानी के खिलाफ सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों से पीड़ित मौखिक शिकायत करते थे लेकिन कोई मानने के लिए तैयार नहीं था। आरोपी लिपिक सहायक जिला गन्ना अधिकारी की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट की तिथि बदलकर फाइलों को दबा देता था।

पैसा नहीं मिलने पर भुगतान रोक देता था। इसके पहले भी बगैर पैसा लिए प्रधान लिपिक फाइल पास नहीं कराता था। सेवानिवृत्त कर्मचारी उसकी शिकायत मौखिक रूप से करने के बाद शांत हो जाते थे। कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी प्रधान सहायक हापुड़ जिले का रहने वाला है। ढाई साल से वह जोनल कार्यालय में तैनात था।

सेवानिवृत्त कर्मचारी राजदीप से मांगी थी घूस, डीसीओ लखीमपुर करेंगे जांच
 बिजनौर जिले के नजीबाबाद के सेवानिवृत्त कर्मचारी राजदीप कपूर से प्रधान सहायक संजय कुमार सिंह ने फोन पर बकाया देय का भुगतान कराने के नाम पर घूस की मांग की थी। इस मामले में सेवानिवृत्त कर्मचारी ने उच्चाधिकारियों को ऑडियो क्लिप भेज दिया।

साथ ही सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह से एक सप्ताह पहले जानकारी मांगी गई। उप आयुक्त ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट आयुक्त गन्ना विकास विभाग को भेज दिया।

इसके बाद आयुक्त ने उसे निलंबित कर दिया। पूछने पर गन्ना उप आयुक्त ने यह नहीं बताया कि उनके कार्यालय में तैनात लिपिक ने कितने रुपये घूस की मांग की थी। इस मामले की जांच अब जिला गन्ना अधिकारी लखीमपुर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed