फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Stone pelting from morning to evening, riot in front of police, more than injured

मुरादाबाद में हिंसक झड़प: सुबह से शाम तक पथराव, पुलिस के सामने उपद्रव, एक दर्जन से अधिक घायल

Fri, 05 Sep 2025 09:44 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 09:44 PM IST
सार

मुरादाबाद के उमरी सब्जीपुर गांव में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश खूनी झड़प में बदल गई। सुबह को हुआ विवाद शाम तक पथराव और फायरिंग तक जा पहुंचा। पुलिस के सामने एक घंटे तक उपद्रव चलता रहा। हिंसक झड़प में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Moradabad: Stone pelting from morning to evening, riot in front of police, more than injured
पाकबड़ा में हिंसक झड़प - फोटो : संवाद

विस्तार

उमरी सब्जीपुर गांव में शुक्रवार को पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश ने फिर खूनी रूप ले लिया। गांव के दो गुटों के बीच सुबह से लेकर शाम तक कई बार जमकर पथराव और फायरिंग हुई। यहां तक कि पुलिस के सामने भी लगभग एक घंटे तक उपद्रव होता रहा। इस हिंसक झड़प में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सुबह का विवाद एक धार्मिक जुलूस के दौरान शुरू हुआ। गांव में रहने वाले राशन डीलर खलील के परिवार ने जुलूस के लिए बिरयानी बनाई थी। इसी दौरान दूसरे गुट जिसका नेतृत्व आरिफ कर रहा था। उसके लोग भी बिरयानी खाने पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई।

विज्ञापन

देखते ही देखते यह बहस पथराव में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और  लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और जुलूस को आगे बढ़ने दिया। इसके बाद शाम को दोनों गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए। इस बार स्थिति और भी गंभीर थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग की। यह उपद्रव लगभग एक घंटे तक चलता रहा।

विज्ञापन

इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर, लाठियां भांजकर उपद्रवी तत्वों को खदेड़ा और दोनों पक्षों को उनके घरों के अंदर जाने के लिए मजबूर किया। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में अरवाज, भूरा, सिब्ते, संजीदा , नदीम को पुलिस ने अभी तक अस्पताल भेजा है। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। दरअसल, दोनों गुटों के बीच यह रंजिश काफी पुरानी है। गांव के लोगों की शिकायत के बाद राशन डीलर खलील की दुकान रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद से खलील का परिवार दूसरे गुट आरिफ से रंजिश रखता था। यह पुरानी दुश्मनी पंचायत चुनाव के दौरान और गहरी हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed