{"_id":"6690c06c4416952a8501f9b3","slug":"moradabad-stone-pelting-between-two-parties-in-nagfani-tense-atmosphere-policemen-deployed-on-spot-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: नागफनी में दो पक्षों के बीच पथराव, तनाव का माहौल... मौके पर पुलिसकर्मी तैनात, चार हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: नागफनी में दो पक्षों के बीच पथराव, तनाव का माहौल... मौके पर पुलिसकर्मी तैनात, चार हिरासत में लिए
Fri, 12 Jul 2024 02:57 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:57 PM IST
सार
मुरादाबाद में दो पक्षों के बीच वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। इसे बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इलाके में गश्त जारी है।
विज्ञापन
नागफनी इलाके में पथराव के मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के किसरौल मोहल्ले में गुरुवार रात मकान के आगे वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। किसरौल मोहल्ला निवासी कमल नगर निगम से सेवानिवृत्त हैं। कुछ दिन पहले ही उसके पास नन्हें और दिलशाद ने मकान खरीदा है। रात करीब दस बजे नन्हें के घर कुछ लोग आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने सड़क पर ही वाहन खड़े कर दिए थे। जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही थी। कमल के परिवार के लोगों ने वाहन हटाने को कहा। इसी बात को लेकर नन्हें के परिवार के लोग भी बाहर निकल आए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। कमल के परिवार के लोगों का आरोप है कि नन्हें के पक्ष में आए लोगों ने पथराव किया। नन्हें पक्ष ने कमल के परिवार पर पथराव करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली सुनीता दहिया फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। पूरी तरह से शांति है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।