फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Started stealing for fun, then formed a gang, police surprised by the vicious trick of the minor

Moradabad: मौज-मस्ती के लिए करने लगे चोरी, फिर तैयार कर लिया गिरोह, नाबालिग की शातिर चाल से पुलिस हैरान

Fri, 17 May 2024 04:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 04:15 PM IST
सार

मुरादाबाद में नाबालिगों ने मौज मस्ती के लिए वाहन चोरी करना शुरू कर दिया। इसके बाद छह लोगों ने मिलकर गिरोह तैयार कर लिया। पुलिस ने चोरी की बाइकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से तीन नाबालिग हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Started stealing for fun, then formed a gang, police surprised by the vicious trick of the minor
मझोला पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मौज मस्ती के लिए नाबालिगों ने वाहन चोर गिरोह बना लिया। उन्होंने अपने तीन अन्य बालिग साथियों के साथ बाइकें चोरी कीं और उन्हें बेचना शुरू कर दिया। खास बात है कि इस गिरोह का सरगना नाबालिग है। वो ही इस गिरोह को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार गिए हैं। जिनमें तीन नाबालिग हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने इनके निशानदेही पर पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस लाइन में वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मझोला पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह बुद्धि विहार स्थित मैदान से मझोला के लाइन पार चाऊ की बस्ती निवासी शुभम, संजीव और सूर्यनगर लाइन पार निवासी तुषार कुमार और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पांच बाइकें, एक स्कूटी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी किसी भी बाइक या स्कूटी के कागजात नहीं दिखा पाए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये बाइक और स्कूटी शहर के अलग-अलग चोरी की थीं। अब यहां बेचने के लिए आए थे। वह किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वह वाहन चोरी करने के बाद जंगल में छिपा देते थे।

इसके बाद नंबर प्लेट बदल कर फर्जी कागजात तैयार कराके बेच देते हैं। अब तक वह कई बाइक बेच चुके हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए तीन नाबालिग भी मझोला क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मौज मस्ती के लिए बाइक और स्कूटी चोरी करते हैं।

गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिए गए हैं। जबकि नाबालिग किशोर बोर्ड में पेश किए गए, जहां से उन्हें राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। 

राजमिस्त्री के मकान में कूमल लगाकर चोरी

भोला सिंह की मिल निवासी राज मिस्त्री महीपाल बुधवार रात खाना खाने के बाद कमरों के दरवाजे बंद कर बरामदे में हो रहे थे। बरामदे में ही उनकी पत्नी प्रवेश, बेटा आशु, प्रियांशु और बेट पल्लवी भी बरामदे में ही सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान की पिछली दीवार में कूमल लगाकर कमरे में घुस गए। 



चोरों ने अलमारी से 40 हजार रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह महीपाल की पत्नी प्रवेश जागी तो पता चला कि दरवाजा अंदर से बंद है। महीपाल ने मकान के पीछे जाकर देखा तो दीवार में कूमल लगा था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed