फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Son-in-law shot woman in Majhola admitted to district hospital

मुरादाबाद: मझोला में महिला को दामाद ने गोली मारी, जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 25 Oct 2021 02:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Oct 2021 02:44 PM IST
सार

मझोला थाना क्षेत्र की चाउ की बस्ती में रहने वाली 50 वर्षीय महिला को उसके दामाद ने घर में घुसकर गोली मार दी। सिर में गोली लगने से घायल हुई महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Moradabad Son-in-law shot woman in Majhola admitted to district hospital
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र की चाउ की बस्ती में रहने वाली 50 वर्षीय महिला को उसके दामाद ने घर में घुसकर गोली मार दी। सिर में गोली लगने से घायल हुई महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


चाउ की बस्ती निवासी 50 वर्षीय राजवती के परिवार में दो बेटियां शालू व शीलू और एक बेटा संघी है। पुलिस के मुताबिक शालू का विवाह करीब 11 साल पहले डबल फाटक निवासी मधुबन उर्फ आर्यन के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे आरोही और कान्हा हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मधुबन और शालू के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी को लेकर आज दोपहर करीब 12 बजे मधुबन तमंचा लेकर उनके घर में घुस आया और राजवती के सिर में गोली मार दी। शीलू ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी उसे धक्का देकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed