{"_id":"66bf658191468c185f07e062","slug":"moradabad-shiv-sainiks-going-to-harihar-temple-in-sambhal-were-stopped-memorandum-sent-to-the-president-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: संभल के हरिहर मंदिर जा रहे शिवसैनिकों का रोका, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: संभल के हरिहर मंदिर जा रहे शिवसैनिकों का रोका, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Fri, 16 Aug 2024 08:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में शिवसैनिकों को रोकती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
संभल जिले के हरिहर मंदिर को मुक्त कराने के लिए जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। नारेबाजी करते हुए शिवसैनिक राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ को देकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
शिवसेना (शिदें गुट) के जिला प्रमुख गुड्डू सैनी के नेतृत्व में शिवसैनिक शुक्रवार को संभल जिले के हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे शिवसैनिकों को रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन ने रोक लिया।
विज्ञापन
शिवसैनिकों का कहना था कि भगवान श्री विष्णु को समर्पित हरिहर मंदिर ऐतिहासिक है। मंदिर का निर्माण हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान नेकिया था। युगल आतताईयों ने इस मंदिर पर कब्जा करके उसे अन्य रूप देने की कोशिश की। शिवसेना शांतिपूर्वक मंदिर को मुक्त कराने के लिए निरंतर आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन
शिवसेना के सांसद श्री हरिहर मंदिर का प्रकरण संसद में भी उठाएंगे। श्री विष्णु भगवान को समर्पित ऐतिहासिक श्री हरिहर मंदिर को मुक्त कराकर शिवसैनिक उसका भव्य तरीके से पुननिर्माण कराना चाहते हैं।