{"_id":"665d4662eb3c5f204a0990ab","slug":"moradabad-seeing-the-girl-alone-the-lover-took-her-with-him-raped-her-and-made-a-video-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: युवती को अकेली देख अपने साथ ले गया प्रेमी, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पिता और बहनों ने भी की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: युवती को अकेली देख अपने साथ ले गया प्रेमी, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पिता और बहनों ने भी की मारपीट
Mon, 03 Jun 2024 09:58 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 03 Jun 2024 09:58 AM IST
सार
मुरादाबाद की रहने वाली युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
moradabad police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को तीन माह से ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने भोजपुर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी जान पहचान रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के गांव सिंगनी गांव निवासी आजम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़ित को तीन साल तक ब्लैकमेल किया। पीड़िता जब भी शादी के लिए कहती तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे शांत कर देता था।
विज्ञापन
27 मई 2024 की शाम करीब छह बजे वह घर पर अकेली थी। परिवार वाले खेत पर गए थे। इसी समय आरोपी आजम उसके घर आया और पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने साथ अपने गांव ले गया। रास्ते में सिंगनी गांव से पहले एक ट्यूबवेल पर ले गया और दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया तो वहां उसके पिता मोहम्मद अहमद और बहनों ने उसके साथ गाली गलौज की। आरोपी आजम के भाई गुलफाम और इमरान ने पीड़िता के साथ मारपीट और छेड़खानी की। आरोपियों ने पीड़िता को धक्के देकर घर से निकाल दिया।
तब पीड़िता ने पुलिस बुला ली थी। इसके बाद रामपुर के सैदनगर पुलिस चौकी प्रभारी ने पीड़िता के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया था। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर भोजपुर थाने की पुलिस ने आरोपी आजम, उसके पिता, दो बहनों और दो भाइयों समेत छह के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी, मारपीट, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।