फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: School van crushes nursery student in campus, incident captured in CCTV

Moradabad: स्कूल वैन ने परिसर में नर्सरी की छात्रा को कुचला, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, फुटेज देख लोग हैरान

Mon, 09 Oct 2023 06:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 06:08 PM IST
सार

स्कूल में हुई खौफनाक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि चालक वैन को अचानक मोड़ देता है इससे बच्ची नीचे गिर जाती है। इसके बाद उसका आगे का पहिया उसके ऊपर चढ़ जाता है।   

विज्ञापन
Moradabad: School van crushes nursery student in campus, incident captured in CCTV
कुंदरकी में स्कूल वैन ने कुचली बच्ची - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कुंदरकी। शनिवार को कुंदरकी नगर में इमरतपुर सिरसी संपर्क मार्ग सटे अलबरू हायर सेकेंडरी स्कलू में कक्षा नर्सरी की छात्रा आयजा 04 वर्ष पुत्री अजीम अंसारी निवासी मोहल्ला कायस्थान कस्बा कुंदरकी को स्कूल वैन से कुचलने की घटना सामने आया है।

विज्ञापन


बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसको मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जिसकी हालत गंभीर बनीं हुई है। स्कूल वैन चालक की घोर लापरवाही सामने आई है जिस पर बच्ची के परिजनों ने घटना पर आक्रोश जताया है तो स्कूल प्रबंधतंत्र ने हादसे के लिए चालक को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


यह हादसा स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जब सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को घटना का पता चल सका। वीडियो में बच्ची स्कूल में क्लास की ओर से आती दिखाई दे रही है जबकि चालक अपनी गाड़ी को लेकर लेकर स्कूल से बाहर निकल रहा था तभी हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन का पहिया बच्ची के शरीर पर उतरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बच्ची की जान बचाने के स्कूल प्रबंधक तसलीम अहमद ने भी अस्पताल में पहुंच कर ब्लड डोनेट किया है। साथ ही पीड़ित परिवार में मदद का भरोसा दिया है।

वहीं स्कूल प्रबंधक ने लापरवाही बरतने वाले आरोपी चालक को स्कूल से तत्काल हटा दिया है। उधर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अगर बच्ची के परिजनों की ओर से तहरीर मिलती है तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बच्ची को सीढ़ी से गिरकर घायल होना बताया

बच्ची के परिजनों का आरोप है कि स्कूल में आयजा के साथ हादसा होने की सूचना मिलने पर पहुंचे तो वहां पर शिक्षकों ने पहले गुमराह किया और बोले कि आयजा क्लास में जाते समय सीढ़ी यानि पैरी पर चढ़ते वक्त आयजा गिरकर घायल होना बताया गया। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं दिखा जा रहे थे, जब उनकी सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची तो स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे दिखाए गए ताकि हादसे की वास्तविकता सामने आ सकी।

स्कूल गेट पर पिता ने बेटी को किया था ड्रॉप

साइबर कैफे संचालक अजीम अंसारी ने अपनी बेटी आयजा का इसी साल नर्सरी में दाखिला कराया है। बच्ची की सुरक्षा के मददेनजर अजीम अंसारी ने स्वंय ही अपनी लाडली बेटी को स्कूल तक छोड़ने आते हैं। बताते है कि शनिवार को अजीम ने बेटी को स्कूल के गेट पर छोड़ा था क्योंकि अभिभावकों को स्कूल परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं है। स्कूल गेट से बच्ची को क्लास तक आया को पहुंचना था लेकिन उस समय आया भी बच्ची के पास नहीं आईं। इतने में ही स्कूल वैन ने आयजा के ऊपर से उतर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed