{"_id":"61ba28e372504a205e0c1c80","slug":"moradabad-samajwadi-party-councillor-alleges-bjp-workers-beaten-up-for-tying-red-turban","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सपा पार्षद का आरोप- लाल पगड़ी बांधने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सपा पार्षद का आरोप- लाल पगड़ी बांधने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 15 Dec 2021 11:11 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:11 PM IST
सार
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले सपा पार्षद ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर रास्ते में घेरकर पीटने, लाल पगड़ी हवा में उछालने, रुपये लूटने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए कुल छह लोगों खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना फेस तीन निवासी सुदेश कुमार ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह सपा पार्षद हैं। बुधवार दोपहर करीब बारह बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में ढाबे वाले मंदिर के पास पहुंचे, तभी रास्ते में उन्हें छह लोगों ने घेर लिया। इनमें दो पिता पुत्र, एक अन्य व तीन अज्ञात लोग थे। सुदेश ने बताया कि मैंने लाल पगड़ी सर पर बांध रखी थी। इसी बात को लेकर उन्होंने मेरे साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
पार्षद का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया और सिर से पगड़ी खींचकर हवा में उछाल दी। इसके बाद आरोपियों ने उनकी जेब से सात हजार रुपये निकाल लिए और धमकी देकर फरार हो गए। पार्षद का कहना है कि सभी आरोपी भाजपा कार्यकर्ता हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पार्षद को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन