{"_id":"65117afa494a71af4f00ff66","slug":"moradabad-salaries-doctors-and-staff-of-agwanpur-and-malakpur-phc-were-cut-hospital-was-closed-before-time-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: अगवानपुर और मलकपुर पीएचसी के डॉक्टरों व स्टाफ का वेतन कटा, समय से पहले ही बंद कर दिया था अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: अगवानपुर और मलकपुर पीएचसी के डॉक्टरों व स्टाफ का वेतन कटा, समय से पहले ही बंद कर दिया था अस्पताल
Mon, 25 Sep 2023 05:50 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 25 Sep 2023 05:50 PM IST
सार
वक्त से पहले अस्पताल बंद करने के मामले को सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। दोनों पीएचसी प्रभारी और कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आयुष्मान मेले के दौरान लापरवाही बरतने वाले अगवानपुर, मलकपुर सेमली एडिशनल पीएचसी के दो डॉक्टरों समेत सभी स्टाफ पर कार्रवाई हुई है। रविवार को आयुष्मान मेले के दौरान शाम चार बजे से पहले ही दोनों पीएचसी बंद कर दी गई थीं। सीएमओ ने संज्ञान लेकर डॉक्टरों और स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
रविवार को जिले की सभी सीएचसी पर आयुष्मान व पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन होता है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल अपनी टीम के साथ चेकिंग पर निकले थे। उन्होंने मझोला, पाकबड़ा, ताजपुर, मूंढापांडे, सरकड़ा खास, डिलारी के जरगांव स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सरकड़ा खास पीएचसी पर सीएचओ अपनी ड्यूटी से गायब थे। सीएमओ के पूछने पर स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर फील्ड में आयुष्मान कार्ड बनाने गए हैं। सीएमओ ने वीडियो कॉल लगवाई तो सीएचओ ने नहीं उठाई। इसके बाद कॉल की तो बताया कि मैं पाकबड़ा आया हूं।
विज्ञापन
अनुशासनहीनता पर सीएमओ ने सरकड़ा खास के सीएचओ का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। वहीं डीएम मानवेंद्र सिंह ने भी जगह जगह आयुष्मान मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने डिलारी सीएचसी पर बायोमेडिकल वेस्ट पड़ा देखकर नाराजगी जताई।
सीएचसी से बायोमेडिकल वेस्ट निजी कंपनी के सफाई कर्मियों द्वारा नहीं हटाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि बायोमेडिकल वेस्ट हटाने वाली निजी कंपनी के स्टाफ को कार्यालय तलब किया गया है। उनका स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
यदि कहीं कमी मिलेगी तो उनके साथ करार खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा दो जगह अर्बन पीएचसी पर भी अनियमितताएं पाई गई हैं। सीएमओ कार्यालय का स्टाफ इसकी पुष्टि करने में लगा है। कमियां सिद्ध हुईं तो अर्बन पीएचसी के डॉक्टर व स्टाफ पर भी कार्रवाई तय है।