{"_id":"61b3aa108e985966f7693bc0","slug":"moradabad-s-victory-chariot-continues-in-police-horse-riding-champion-for-the-23rd-time-city-news-mbd4122310149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस घुड़सवारी में मुरादाबाद का विजय रथ जारी, 23वीं बार चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस घुड़सवारी में मुरादाबाद का विजय रथ जारी, 23वीं बार चैंपियन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और अश्व और राइटर के बीच बेहतरीन तालमेल की बदौलत मुरादाबाद की टीम फिर चैंपियन बन गई। यहां अब तक 23 बार प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं। हर बार मुरादाबाद की टीम ही विजेता बनती रही है।
डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में मंगलवार से प्रदेश स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। जिसमें मुरादाबाद प्रशिक्षण जोन, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, लखनऊ और प्रयागराज की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन से ही मुरादाबाद के अश्व और राइटरों दबदबा रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को टीम टेंट पेंगिंग, शो जंपिंग और ओवन सिक्सवार प्रतियोगिता आयोजित कराई।
टेंट पेगिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा और मेरठ की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें अकादमी के प्रेम बाबू, भगवान सिंह, राजनरेश और वीर सिंह पहले स्थान पर रहे, जबकि दूसरे स्थान पर अलीगढ़ के रामकृत, सूर्यकांत, भगवती प्रसाद और अशोक कुमार रहे। शो जंपिंग ओपन प्रतियोगिता में केवल पुलिस के घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रेम बाबू पहले, भगवान सिंह द्वितीय और विजय सिंह तीसरे और मुकेश बाबू ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
ओपन सिक्सवार प्रतियोगिता में अकादमी के मुकेश बाबू, प्रेम बाबू और भगवान सिंह टाप थ्री पर रहे, जबकि वीर सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया। ओवरआल बेहतरीन प्रदर्शन करने में अकादमी के घुड़सवारों ने इस वर्ष भी पांडू कप पर कब्जा कर लिया। यहां अब तक 23 बार हुई प्रतियोगिता में हर बार मुरादाबाद ही टीम ही विजेता रही है। समापन के मौके पर डा. बीआर पुलिस अकादमी के एडीजी जयनारायण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया।
राइटर भगवान सिंह और अश्व मोंटीना ने मारी बाजी
मुरादाबाद। चार दिन चली प्रतियोगिता में अकादमी के भगवान सिंह को सर्वक्षेष्ठ घुड़सवार और मोंटीना को सर्वक्षेष्ठ अश्व घोषित किया गया। एडीजी ने विजेता घोड़े को झूल डालकर सम्मानित किया गया। पूरी प्रतियोगिता में राइटर भगवान सिंह और मोंटीना की जोड़ी छाई रही। दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।
दंगा ग्रस्त क्षेत्र में गश्त में अहम भूमिका निभाते हैं पुलिस कर्मी
मुरादाबाद। मुख्य अतिथि एडीजी जय नारायण सिंह ने अपने संबोधन में अनुशासन में प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने घोड़े के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी दंगा ग्रस्त क्षेत्रों में घोड़े से गश्त कर पुलिस कर्मी कानून व्यवस्था को संभालते हैं। साथ ही उन्होंने निर्णायक मंडल में शामिल कर्नल बीएस लाकड़ा, एकलव्य शर्मा और अभिषेक चोपड़ा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एएसपी महेंद्र कुमार, मोनिका चड्ढा, सीओ पूनम मिश्रा, आरआई तेज प्रताप सिंह के अलावा मोहम्मद कासिम, इंद्रजीत यादव, महीपाल सिंह यादव, छोटेलाल, भास्कर कुमार और सुचिता सिंह आदि मौजूद रहे।