फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad's pollution slightly improved

मुरादाबाद शहर में प्रदूषण से फिर थोड़ी राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
moradabad's pollution slightly improved
मुरादाबाद। महानगर की हवा में प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। दिन भर आसमान में धुंध छाई रही। शहर का एक्यूआई 285 दर्ज किया गया। शहर की हवा अभी भी खुले में सांस लेने लायक नहीं है। खुले में सांस लेना घातक हो सकता है। इसलिए बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुरादाबाद महानगर की वायु प्रदूषण स्तर में थोड़ा सुधार है। महानगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 359 से घटकर शुक्रवार को 285 दर्ज किया गया। सुबह मौसम में ठंड़क के समय एक्यूआई कम था। दिन बढ़ने के साथ प्रदूषण स्तर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। दोपहर 11 बजे से शाम चार पांच बजे तक प्रदूषण का एक्यूआई समान रहा। शाम के समय प्रदूषण का स्तर जरूर थोड़ा बढ़ा। शुक्रवार को शहर का पीएम-2.5 का अधिकतम स्तर 435 न्यूनतम 35 व औसतम 285 रहा। पीएम-10 अधिकतम 415, न्यूनतम 76 व औसत 232 रहा। इसके अलावा हवा में नाईट्रोजन डाई आक्साइड व कार्बन आक्साइड का स्तर सामान्य से कुछ अधिक रहा। लेकिन अमोनिया, सल्फर डाई आक्साइड का अच्छी यानी स्वस्थ हवा के स्तर में रही। पीएम-2.5 व पीएम-10 का स्तर का अभी स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में बाहर निकलते समय सावधानी अवश्य बरतें। खुले में ली गई सांस परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में प्रदूषण का स्तर
एसपीएम-2.5 285
एसपीएम-10 232
एनओ-2 86
एनएच-3 12
एसओ-2 21
सीओ 39
एक्यूआई 285
----------------------
यह बरतें सावधानी -
...
- चेहरे पर मास्क लगाकर या कपड़ा लपेटकर निकले।
- कार के शीशे बंद करके चलें, बाइक पर हेलमेट जरूर लगाए।
- सुबह-शाम घरों के खिड़की-दरवाजे बंद रखें।
- घरों के आसपास पानी का छिड़काव करें।
- घर में बड़े टब में पानी भरकर रखें।
- गर्भवतियों-बीमारों और बच्चों को खुली हवा में जाने से बचाएं।
- पानी भरपूर मात्रा में पीये, चेहरे और आंखों को कई बार पानी से धोए।
यह हो सकती है परेशानी-
...
- आंखों में जलन हो सकती है।
- गले में खराश हो सकती है।
- सीने व गले में दर्द हो सकता है।
- बीपी बढ़ सकता है, नाक से खून आ सकता है।
- बच्चों को न्यूमोनिया हो सकता है।
- गर्भवतियों को बेचैनी हो सकती है।
- सिरदर्द व जी मिचलाने की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed