फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rs 20 lakh stolen from station master's house, family had gone to Haridwar

Moradabad: स्टेशन मास्टर के घर से बीस लाख की चोरी, परिवार गया था हरिद्वार, चोर उड़ा ले गए गहने और नगदी

Thu, 20 Jun 2024 11:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 11:07 AM IST
सार

मुरादाबाद में चोरों ने स्टेशन मास्टर के घर पर बड़ी सेंध लगा दी। चोर मकान के ताले तोड़कर करीब लाख के जेवर ले गए। इसके अलावा नकदी पर भी हाथ साफ किया। जिस समय यह वारदात हुई स्टेशन मास्टर का परिवार हरिद्वार गया था। 

विज्ञापन
Moradabad: Rs 20 lakh stolen from station master's house, family had gone to Haridwar
मुरादाबाद में बैंक मैनेजर के घर पर हुई चोरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मझोला के खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में चोरों ने स्टेशन मास्टर राजेश कुमार के मकान के ताले तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी और 18 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय स्टेशन मास्टर परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे। घर लौटने पर चोरी की घटना की जानकारी हो सकी।

विज्ञापन


पड़ोसी के मकान में लगे कैमरों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध युवक मुंह पर कपड़ा बांधते हुए जाते हुए दिखाई दिया है। खुशहालपुर बैंक कॉलोनी निवासी राजेश कुमार लोधीपुर बिशनपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर हैं।
विज्ञापन


उनकी पत्नी पंकज रानी ने बताया कि दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनका परिवार रहता है जबकि पहली मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। किरायेदार  मकान के पिछले हिस्से में बने दरवाजे और जीने का इस्तेमाल करते हैं। 14 जून को राजेश कुमार पत्नी और बेटे को लेकर हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद हरिद्वार से लौटे तो देखा कि मेनगेट का ताला लगा लगा था। ताला खोलकर पति पत्नी और बेटा अंदर गए तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद कमरों के भी ताले टूट पड़े थे। अलमारी के लॉकर  में रखी दो लाख रुपये की नकदी और करीब 18 लाख रुपये की कीमत के जेवर चोरी हो चुके थे।

उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करने के बाद लौट गई। पंकज रानी का कहना है कि अब तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। स्टेशन मास्टर के मकान के बराबर वाले मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

जिसकी फुटेज में देखा गया है कि 14 जून की रात एक युवक उनके मकान के सामने मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजरा था।  पंकज ने बताया कि कई बार पुलिस कर्मियों से बता चुके हैं कि अब तक उस संदिग्ध युवक को नहीं पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed