फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Route diversion implemented Delhi Highway from August 24, strict restrictions three days from 26

मुरादाबाद: दिल्ली हाईवे पर 24 अगस्त से लागू होगा रूट डायवर्जन, कांवड़ियों के चलते 26 से तीन दिन कड़ी पाबंदियां

Wed, 23 Aug 2023 08:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 08:01 AM IST
सार

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक हाईवे पर नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Moradabad: Route diversion implemented Delhi Highway from August 24, strict restrictions three days from 26
मुरादाबाद के पीलीकोठी चौराहा पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के अंतिम सोमवार को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन में परिवर्तन किया है। कल यानी बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद हाईवे पर रोडवेज समेत भारी वाहन का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली साइड में दोपहिया और कारें चलेंगी जबकि दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाली साइड में केवल कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे। इसके अलावा 26 अगस्त यानी शनिवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक दिल्ली हाईवे पर रामपुर से लेकर गढ़मुक्तेश्वर तक नो ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


इस दौरान छोटे बड़े सभी तरह के वाहन बदले मार्ग से चलाए जाएंगे। एसपी याताया सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक हाईवे पर नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद से बिजनौर के लिए

मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें कटघर के प्रेम वंडल लैंड फ्लाई ओवर के नीचे बने अस्थायी बस स्टैंड से ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर, अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर जाएंगी। इसी तरह मार्ग से वापस आएंगी।

मुरादाबाद से बिजनौर के लिए हल्के वाहन

मुरादाबाद से बिजनौर जाने वाले हल्के वाहन टीएमयू कट से शेरुआ राहा, छजलैट, नूरपुर होकर बिजनौर जाएंगे और इसी रास्ते वापस आएंगे। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए छोटे वाहन भी ठाकुरद्वारा, जसपुर, शेरकोट, धामपुर होते हुए नहटौर भेज जा सकते हैं।

बिजनौर से रामपुर और बरेली के लिए कार और हल्के वाहन

बिजनौर से बरेली व रामपुर की ओर जाने वाली कारें और हल्के वाहन कांठ रोड पर कोठीवाल डेंटल काॅलेज कट से इस्लामनगर बाईपास होकर धारकनगला, भोजपुर, काशीपुर तिराहा होते हुए जाएंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हल्के वाहन भी अगवानपुर बाईपास से टीएमयू कट होते हुए गुजारे जा सकते हैं।

मुरादाबाद से बिजनौर हरिद्वार, मुजफ्फरनगर के लिए

  • मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर को जाने व आने वाले भारी वाहन मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा जसपुर अफजलगढ़, धामपुर, बिजनौर जाएंगे।

 

  • मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें कटघर के आजाद नगर अस्थायी बस स्टैंड से बिलारी, सिरसी, संभल, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर बुलंदशहर, होकर दिल्ली और मंरठ जाएंगी और इसी रास्ते वापस जाएंगी। अन्य भारी वाहन भी इसी मार्ग से चलेंगे और आएंगे।

 

  • बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें, प्राइवेट बसें, ट्रक समेत अन्य भारी वाहन मिलक शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़ गाजियाबाद के रास्ते जाएंगे और वहीं से वापस आएंगे।

 

  • रामपुर से मुरादाबाद की और आने वाली रोडवेज की बसें शाहबाद, बिलारी होकर कटघर के आजाद नगर अस्थायी बस स्टैंड तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी जबकि रामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले ट्रक और निजी बसें शाहबाद, बिलारी होकर मुरादाबाद आएंगी और इसी रास्ते वापस जाएंगी। 
  • अमरोहा से रामपुर व बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन कैलशा रोड, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर की ओर भेजे जाएंगे और इसी रास्ते वापस आएंगे।

26 से 28 अगस्त के लिए रहेगा रूट डायवर्जन

टीआई पवन त्यागी ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह 8 बजे से 28 अगस्त की सुबह 8 बजे तक शहर के फव्वारा चौराहा से लेकर दिल्ली रोड मझोला होते हुए जीरो प्वाइंट तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। इस दौरान छोटे वाहन सभी वाहन बंद रहेगी।

इस दौरान दिल्ली की ओर से मुरादाबाद शहर में आने वाले वाहन जीरो प्वाइंट पाकबड़ा से संभल कट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। महानगर से पाकबड़ा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक फव्वारा चौराहा से रामपुर रोड, हनुमान मूर्ति, कोहिनूर तिराहा, आरटीओ ऑफिस तिराहा से संभल कट की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed