फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Route diversion for 14 hours from 2 pm onwards, processions will be taken out on Shab-e-Barat

Moradabad: दोपहर दो बजे से 14 घंटे रूट डायवर्जन, शब-ए-बरात पर निकलेंगे जुलूस, यातायात पुलिस का देंखे प्लान

Sun, 25 Feb 2024 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:34 AM IST
सार

मुरादाबाद में रविवार दोपहर से सोमवार दो बजे तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने बताया कि शब-ए-बरात पर निकलने वाले जुलूस को लेकर प्लान जारी किया गया है। जिससे की लोगों को परेशानी न हो। 

विज्ञापन
Moradabad: Route diversion for 14 hours from 2 pm onwards, processions will be taken out on Shab-e-Barat
यातायात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुरादाबाद में रविवार दोपहर दो बजे से 14 घंटे के लिए शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस ने शब-ए-बरात पर निकलने वाले जुलूसों को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए रूट डायवर्जन का निर्णय लिया है। 25 फरवरी की दोपहर दो बजे से शहर में 14 घंटे भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


रविवार शाम चार बजे से कोहिनूर तिराहा, दस सराय पुलिस चौकी, संभल चौराहा और गलशहीद चौराहा से ईदगाह की ओर केवल पैदल और दोपहिया वाहन ही जा सकेंगे। टीआई सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। परिस्थितियों को देखते हुए बदलाव किया जा सकता है।  

विज्ञापन

यह है डायवर्जन प्लान

  • रामपुर और बरेली की ओर से मुरादाबाद आने वाले वाहन हनुमान मूर्ति से पंडित नंगला बाईपास लाकड़ी चौराहा होकर जाएंगे
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास से आरटीओ ऑफिस पंडित नंगला होते हुए हनुमान मूर्ति की तरफ से जाएंगे
  • संभल और बिलारी की ओर से मुरादाबाद आने वाले भारी वाहन कोहिनूर तिराहे से पंडित नंगला, हनुमान मूर्ति तिराहे से होते हुए जाएंगे
  • बिजनौर की ओर से आने वाले भारी वाहन शेरुआ चौराहे से टीएमयू कट होते हुए बरेली, रामपुर और दिल्ली की तरफ भेजे जाएंगे। 
  • काशीपुर और रामपुर से बिजनौर की ओर जाने वाला यातायात दलपतपुर जीरो प्वाइंट से पाकबड़ा टीएमयू अंडरपास, शेरुआ चौराहा होते हुए जाएंगे 
  • 25 फरवरी को शाम चार बजे से कोहिनूर तिराहा, दससराय पुलिस चौकी, संभल चौराहा और गलशहीद चौराहा से ईदगाह की तरफ केवल पैदल यात्री एवं दो पहिया वाहनों का आवागमन रहेगा। ई-रिक्शा, ऑटो और सभी प्रकार के चार पहिया वाहन यहां प्रतिबंधित रहेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed