{"_id":"6299bd7a378de155646a88a8","slug":"moradabad-road-accident-today-uncontrolled-vehicle-fell-in-the-field-below-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को झपकी आने से हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में गिरा वाहन, एक परिवार के 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को झपकी आने से हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में गिरा वाहन, एक परिवार के 10 लोग घायल
Fri, 03 Jun 2022 01:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:21 PM IST
सार
चालक को झपकी आने की वजह से मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके में तेज रफ्तार मारुति इको (कार) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में जा गिरी। हादसे में कार चालक सहित एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने की वजह से कांठ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मारुति इको (कार) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में जा गिरी। मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर कांठ थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात 2:30 बजे हुए इस हादसे में कार चालक सहित एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कांठ थाना, 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ ले कर आई। जहां से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गंभीर हालत में उपचार के लिए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कार सवार सभी लोग दिल्ली से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल अपने पैतृक गांव पुण्डता पट्टी गुजडू जा रहे थे। घायल कुलदीप सिंह की तहरीर के आधार पर कांठ थाना पुलिस का चालक आशीष के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कार्रवाई कर रही है।