फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Road Accident Head was torn due to collision, bones were shattered, revealed from postmortem report

Moradabad Accident: टक्कर लगने से फट गए थे सिर, चकनाचूर हो गई थीं हाड्डियां, शवों का हाल देख कांप उठे डॉक्टर

Mon, 08 May 2023 01:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 May 2023 01:42 PM IST
सार

Moradabad Road Accident Today: मुरादाबाद के अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर दर्दनाक स़ड़क हादसा हुआ। कैंटर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक में सवार लोगों के सिर फट गए थे और उनके शरीर की हड्डियां चकनाचूर हो गई थीं। रविवार रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्थिति स्पष्ट हुई।

विज्ञापन
Moradabad Road Accident Head was torn due to collision, bones were shattered, revealed from postmortem report
Moradabad Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रविवार दोपहर ओवरटेकिंग और तेज रफ्तार की वजह से भीषण हादसा हुआ। कैंटर के चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे टाटा मैजिक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मैजिक में सवार मारे गए लोगों के सिर फट गए। उनकी हड्डियां चकनाचूर हो गईं।
विज्ञापन


मुरादाबाद के भगतपुर थाना इलाके में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कैंटर ने सामने से आ रही टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक समेत मैजिक में सवार भोजपुर इलाके के 10 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मैजिक सवार सभी लोग रिश्तेदार की शादी में शामिल होने रामपुर जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में दो सगी बहनें और मां-बेटे शामिल हैं। 
विज्ञापन


दुर्घटनास्थल के आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कैंटर तेजी से दलपतपुर की ओर आ रहा था। उसने एक के बार एक कई वाहन ओवरटेक किया। इसके बाद उसने एक और वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। सड़क छोटी और खराब होने के बावजूद भी कैंटर के चालक ने न तो रफ्तार कम की और न ही सामने से आ रहे वाहन को बचाने का प्रयास किया। हालांकि टाटा मैजिक के चालक ने हॉर्न बजाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने टाटा मैजिक को सड़क से नीचे उतार लिया। सड़क किनारे खाई थी। इसलिए चालक टाटा मैजिक सड़क से ज्यादा किनारे नहीं कर पाया। इसी बीच टैंकर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। जिससे टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। कैंटर में टाटा मैजिक फंस गई। दूर तक टाटा मैजिक घसीटती चली गई और खाई में पलट गई। इसके बाद कैंटर भी पलट गया। वाहन में फंसे लोगों में चीख पुकार मच गई।

ग्रामीण खेतों से दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए
भीषण हादसा होते ही ग्रामीण खेतों से दौड़े और उन्होंने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। राहगीर भी ग्रामीणों की मदद को जुट गए। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। डूंगरपुर, भोजपुर, दलपतपुर, करनपुर से 108 नंबर एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल और भोजपुर सीएचसी में भेजा गया।


 

वाहन से उछल कर दूर गिरे बच्चे
वाहनों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि टाटा मैजिक में बैठे बच्चे उछलकर दूर जा गिरे। वहीं दोनों वाहन पलट गए। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि आमने-सामने टकराए दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। कैंटर चालक ने तेज रफ्तार से ओवरटेकिंग के दौरान संतुलन खो दिया और मैजिक में जा भिड़ा। तेज टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। इस दौरान टाटा मैजिक में सवार बच्चे दूर जा गिरे। कई लोग वाहन से दबकर बुरी तरह कुचल गए। 

 

चकनाचूर हो गई थीं हाड्डियां
कैंटर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक में सवार लोगों के सिर फट गए थे और उनके शरीर की हड्डियां चकनाचूर हो गई थीं। रविवार रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्थिति स्पष्ट हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार टीम के साथ अलर्ट हो गए थे। उन्होंने डॉक्टर और अन्य स्टाफ को भी इमरजेंसी में कॉल कर लिया था। 

 

इसके बाद घायल आते तो डॉक्टर और स्टाफ उनके उपचार में जुट जाते। इसके अलावा पांच डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात रही। यहां एक के बाद एक दस शवों के पोस्टमार्टम किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि आसिफा, हनीफा, मो. आलम और हुकुमत के सिर की हड्डियां टूट गई थीं। मुनीजा, मुशर्रफा, बशरा के सिर और पसलियां टूट गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed