फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad remained colder than Srinagar-Manali

Moradabad News: श्रीनगर-मनाली से भी ठंडा रहा मुरादाबाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Moradabad remained colder than Srinagar-Manali
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार को हुई कड़ाके की ठंड ने पहाड़ों को भी पीछे छोड़ दिया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से बृहस्पतिवार को मुरादाबाद का अधिकतम तापमान श्रीनगर, नैनीताल, कुल्लू, मनाली से भी कम रहा।
सर्दी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। दिन प्रतिदिन सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रही है। गलन और ठिठुरन की वजह से शहरवासियों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। बृहस्पतिवार को सुबह शीतलहर चलने की वजह से कोहरा हल्का ही था। ऐसे में शहरवासियों को उम्मीद थी कि बुधवार की तरह चटख धूप खिलेगी। सभी सूर्य भगवान के दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन धूप नहीं निकलने की वजह से राहत नहीं मिल सकी। नए साल के 11 दिनों में से दो दिन ही चटख धूप खिली है। पूरे दिन बर्फीली पछुआ हवाओं की वजह से गलन में बढ़ोतरी हुई और लोग परेशान नजर आए। कड़ाके की ठंड शहरी क्षेत्र हो या गांव हर जगह ठंड से बचने के लिए लोग अलाव की व्यवस्था करने में जुटे रहे। जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी दर्ज की गई गिरावट
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार न्यूनतम तापमान में .4 डिग्री की गिरावट हुई और तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो सामान्य से अधिक है। सुबह नमी 97 फीसदी थी, जो शाम को 78 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश न होने की वजह है कारण
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बारिश न होने की वजह से मौसम सामान्य नहीं हो पा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं हुए हैं। लगातार पश्चिमी दिशा से हवा चल रही है। पर्वतीय क्षेत्रों से भी बर्फीली हवा चल रही है। इसकी वजह से जब हवा की गति तेज हो जाती है तो गलन बढ़ जाती है। अभी ठंड बरकरार रहेगी। शुक्रवार को हल्की धूप निकल सकती है।

शहर अधिकतम तापमान
मुरादाबाद 12.8
श्रीनगर 13
मनाली 14.4
नैनीताल 15
लैंसडाउन 16.2
मसूरी 16.3
चमोली 21.2
कुल्लू 21.7
उत्तरकाशी 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed