फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rehman befriends a young woman, takes her to Shabbo's house and does dirty things to her alone

Moradabad: रहमान से हुई युवती की दोस्ती, वह उसे शब्बो के घर ले गया, अकेले में किया गंदा काम.. वीडियो भी बनाई

Fri, 31 Oct 2025 02:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 02:58 PM IST
सार

नागफनी निवासी युवती ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसका आरोप है कि कुछ समय पहले उसकी जान पहचान एक युवक से हुई। उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर ही है।

विज्ञापन
Moradabad: Rehman befriends a young woman, takes her to Shabbo's house and does dirty things to her alone
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

नागफनी थानाक्षेत्र में युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस करतूत में एक महिला और चार अन्य लोगों ने आरोपी का सहयोग किया। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। 26 वर्षीय पीड़िता कटघर क्षेत्र की रहने वाली है।

विज्ञापन


उसने नागफनी थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि करुला मोती मस्जिद के पास रहने वाले आरोपी अब्दुल रहमान से उसकी पहचान पहचान हो गई थी। एक दिन आरोपी उसे बहाने से अपने साथ नागफनी थानाक्षेत्र के मोहल्ला नवाबपुरा में शब्बो नाम की महिला के घर ले गया।
विज्ञापन


वहां चार लोग पहले से मौजूद थे। पीड़िता ने बताया कि शब्बो के घर में उसे कोल्ड डि्रंक पिला दी इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद युवती ने खुद को निर्वस्त्र पाया तो आरोपी अब्दुल रहमान ने पीड़िता को धमकाया कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कहा कि उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया है कहीं शिकायत करेगी तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी युवक, महिला और चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दरांती के वार से महिला घायल, केस
कांठ के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव अन्यारी उर्फ अलीनगर निवासी जगवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह घर पर अकेली थी। तभी गांव के सतेंद्र, दीपांशी, प्रीति और सोमवती घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने बिना किसी बात आते ही उससे गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान सतेंद्र ने उस पर दरांती से वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। गांव वालों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने सीएचसी में घायल का उपचार कराने के बाद तहरीर के आधार पर तीन महिलाओं सहित सभी चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना शुरू की है।

दहेज उत्पीड़न के आरोप में छह पर केस
डिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी थाना भगतपुर क्षेत्र के एक गांव  निवासी सुशांत कुमार के साथ 18 अप्रैल 2024 को हुई थी। उसके बाद से दहेज की मांग पूरी नही होने पर पति सहित ससुरालियों नें उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

14 फरवरी 2025 को एक पुत्री को जन्म दिया उसके उपरांत उनके तेवर बिगड़ गए। 20 लाख रुपये नकद व एक चौपहिया वाहन की मांग करने लगे। इसी बीच देवर पर भी गंभीर आरोप लगाए। ननद पर खाना बनाते हुए चूल्हे में धक्का देने व पति पर फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति सुशांत कुमार ,महेन्द्र सिंह, कमलेश देवी, निशांत चौधरी, अर्चना व अनुराग के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला की पिटाई में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
कांठ के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव चक जागवाली मिलक निवासी संतोष पत्नी ब्रह्म सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह पिछले काफी दिनों से बीमार है। 25 अक्तूबर शनिवार को वह घर पर थी। आरोप है कि तभी गांव के सतीश, बलराम, रोशन, प्रवेश और नीतू घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।

मना करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर आए गांव के लोगों ने उसे जैसे-तैसे इनसे बचाया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। छजलैट पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद दोनों महिलाओं सहित सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पिटाई कर घायल करने का आरोप
भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक महेशपुर खेम निवासी एक व्यक्ति ने चार आरोपियों पर गाली-गलौज करने व विरोध पर  पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्रामीण रतन सिंह के अनुसार उनके गांव का एक युवक एक खंभे पर ईंट मार रहा था जिस पर उसने उसे मना किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी व विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया।  

इस संबंध में रतन सिंह की तहरीर के आधार पर ग्राम मिलक महेशपुर खेम निवासी मोसिम, अशरफ अली, अकबर अली व सलमान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

महिला को पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज
सिरसवां दोराहा क्षेत्र के ग्राम दादूपुर पाईंदापुर निवासी नसरीन बेगम ने थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया बुधवार की शाम को मैं घर का कूड़ा डालने जा रही थी। इसी बीच गांव के ही साबिर एवं हमीद ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दी।

मेरे द्वारा विरोध करने पर उक्त लोगों ने मुझे लाठी–डंडों से पीट कर घायल कर दिया। जिससे मेरे सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

छेड़खानी के विरोध पर किया पथराव
कांठ के छजलैट के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने घर थी। आरोप है कि तभी गांव का भीम सिंह आया और उसे गालियां देने लगा। जब वह मना करने बाहर आई तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा।

शोर मचाने पर उसके पति, बेटे और मोहल्ले वालों के आने पर आरोपी भागकर पड़ोसी के घर की छत पर चढ़ गया। उसने अपने रिश्तेदारों को भी बुला लिया। सभी ने छत से उसके घर में पथराव किया। छजलैट पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी सहित पथराव करने के आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed