फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad received 463.5 mm of rainfall in three hours; temperature dropped.

Moradabad News: तीन घंटे में मुरादाबाद में हुई 463.5 एमएम बारिश, तापमान गिरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Moradabad received 463.5 mm of rainfall in three hours; temperature dropped.
मुरादाबाद। गुरुवार की मध्यरात्रि के बाद बादल जमकर बरसे। जिससे मुरादाबाद में पिछले कई सालों में सर्वाधिक 463.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। पूरे जिले में औसत बारिश 204.62 एमएम दर्ज की गई। जिससे अधिकतम तापमान में करीब 9.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में जून महीने की सामान्य बारिश 111.0 एमएम होती है, जबकि 13 साल पहले जून 2013 में 251.8 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। गुरुवार की रात एक बजे से हल्की बारिश शुरू हुई, इसके बाद तेज हुई तो सुबह चार बजे तक मुरादाबाद में सर्वाधिक 463.5 एमएम दर्ज की गई। जिलेभर में कुल बारिश 818.5 और औसत बारिश 204.62 एमएम रिकॉर्ड की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ.रविंद्र कुमार के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 और न्यूनतम तापमान 22.5 रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे है। शनिवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है, कहीं कहीं बूंदाबांदी भी संभावित है। शेष मौसम सामान्य रह सकता है। तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन



जिले में बारिश-
मुरादाबाद - 463.5 एमएम

कांठ - 117.5 एमएम

बिलारी - 121.5 एमएम

ठाकुरद्वारा - 116.0 एमएम

कुल वर्षा- 818.5 एमएम

औसत वर्षा- 204.62 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed