फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad reached first place in the state

Moradabad News: गेहूं खरीद में मुरादाबाद जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Moradabad reached first place in the state
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह की सख्ती के बाद मुरादाबाद जिला भी गेहूं खरीद के मामले में प्रदेश में नंबर एक पर आ गया है। इधर मुरादाबाद मंडल दूसरे स्थान पर खिसक गया है।
शासन की तरह से जारी आंकड़ों के अनुसार लक्ष्य के अनुसार मुरादाबाद जिले के क्रय केंद्रों से 32764.66 मीट्रिक टन अर्थात 43.11 प्रतिशत गेहूं की खरीद कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर लिया है। प्रदेश में दूसरे स्थान पर हमीरपुर जिले ने 26378.66 मीट्रिक टन अर्थात लक्ष्य की तुलना में 42.54 प्रतिशत की खरीद की है। तीसरे नंबर पर आए मऊ जिले ने 13739 मीट्रिक टन अर्थात 39.24 प्रतिशत गेहूं की खरीद की है। मंडल में भी मुरादाबाद के आगे तुलना में अन्य जिले काफी पीछे हैं। इस बारे में मुरादाबाद के डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के 86 क्रय केंद्रों से खरीद बढ़ाने के लिए रात दिन प्रयास किया जा रहा है। बाहर जाने वाले गेहूं की खेप को रोकने के लिए एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने गोदामों पर छापा भी मारा था। इसी कारण गेहूं की खरीदारी बढ़ी है। कुछ दिक्कतों के दूर होने पर अभी खरीद में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन



मंडल स्तर पर 23.26 प्रतिशत की खरीद
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बाहरी प्रांतों में गेहूं भेजने पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। कुछ दिन पहले मुरादाबाद मंडल प्रदेश में नंबर एक आ गया था लेकिन अब दूसरे नंबर पर सिखक गया है। प्रदेश में प्रथम स्थान चित्रकूट मंडल का है। चित्रकूट मंडल में 56090 मीटरी टन अर्थात लक्ष्य की तुलना में 27.50 प्रतिशत की खरीद है। इसी प्रकार मुरादाबाद मंडल ने 110790 मीटरी टन अर्थात 27.34 प्रतिशत की खरीद की है। मात्रा के मामले में मुरादाबाद मंडल अभी भी नंबर एक है। तीसरे नंबर पर झांसी मंडल है। यहां 69219 मीटरी टन गेहूं (23.54 प्रतिशत) की खरीद की गई है। मूं
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर भेजे जा रहे गेहूं की खेप पकड़ी गई
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि मूंढापांडे क्षेत्र से गेहूं की खेप काशीपुर (उत्तराखंड) शुक्रवार की शाम भेजी जा रही थी। इस दौरान विपणन निरीक्षक ने ट्रैक्टर में भरे गेहूं को रोक लिया। तौलने पर ट्राली में 225 क्विंटल गेहूं पाया गया। पूछने पर चालक ने बताया कि यह गेहूं बरवाला खास के एक आढ़ती का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed