फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Rain: Woman dies after falling from roof, cracks appear in building Mundhapande police station

Moradabad Rain: छत से नीचे गिरी महिला की मौत, दंपती और तीन बेटे जख्मी, मूंढापांडे थाने के भवन में आईं दरारें

Mon, 08 Jul 2024 11:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 11:17 AM IST
सार

मुरादाबाद में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इससे कई इलाकों में जलभराव के साथ यातायात भी प्रभावित हो गया है। देहात क्षेत्र में हादसा होने से एक महिला की जान चली गई। 
 

विज्ञापन
Moradabad Rain: Woman dies after falling from roof, cracks appear in building Mundhapande police station
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलारी थाना क्षेत्र के मुड़िया राजा गांव में छत पर भरा बारिश का पानी हटाते समय छाया देवी (35) फिसलकर नीचे गली में आ गिरीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर 12:30 बजे की है। मकान की छत पर बाउंड्री नहीं है। बिलारी क्षेत्र के गांव मुड़िया राजा निवासी रितेश जाटव मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन


रविवार को हुई बारिश से रितेश के घर की छत पर पानी भर गया था। रविवार दोपहर में उनकी पत्नी छाया देवी पानी हटाने के लिए छत पर गई थीं। बारिश के चलते छत पर कई जगह काई जम गई थी। पानी हटाते समय छाया देवी का पैर फिसल गया और बाउंड्री न होने के चलते वे गली में जा गिरीं।
विज्ञापन


सिर के बल गिरने से उसके मुंह और नाक से खून बहने लगा। शोर सुनकर परिजन घर से बाहर आए और छाया को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छाया का एक बेटा अविनेश व चार बेटियां रेशू, रीता, सिम्मी और अंशिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

बारिश में छत गिरी, दंपती और तीन बेटे घायल

कुंदरकी के जैतपुर पट्टी गांव में बारिश के दौरान मजदूर के घर की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर मजदूर शमीम अहमद, उनकी पत्नी कौसर जहां, तीन बेटे फजल, अयान व अताउर्रहमान घायल हो गए। कौसर जहां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।


बिलारी और कुंदरकी क्षेत्र में बारिश से अब तक भाई-बहन सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। कुंदरकी क्षेत्र के गांव जैतपुर पट्टी निवासी शमीम अहमद भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। रविवार तड़के बारिश के दौरान मजदूर का कच्चा मकान गिर गया। कमरे में सो रहे दंपती और उनके बेटे घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने पांचों को मलबे से निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से कौसर जहां को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के बाद मजदूर और उसके तीनों बेटों को घर भेज दिया। सूचना पर लेखपाल दिनेश चौधरी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

लेखपाल ने हादसे के संबंध में अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी है। ग्राम प्रधान जब्बार हुसैन और पंचायत सचिव रईस आलम ने भी हादसे की जानकारी ली। पंचायत सचिव ने बताया कि भट्ठा मजदूर शमीम अहमद सरकारी आवास योजना के लिए पात्र हैं। उन्हें जल्द ही आवासीय योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

मूंढापांडे थाने के भवन में आईं दरारें

मूंढापांडे क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से मूंढापांडे थाने के कार्यालय के आगे बने बरामदे में दरारें आ गई हैं। अनहोनी की आशंका में चौकीदारों की मदद से तुड़वा दिया गया। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि मामले की अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। सभी पुलिसकर्मियों से सतर्कता बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed