{"_id":"623888bd1d641d39df0c3de4","slug":"moradabad-railways-will-appreciate-innovative-suggestions-related-to-advertising-will-get-two-percent-dividend-if-the-suggestions-are-implemented-for-increasing-revenue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: विज्ञापन से जुड़े अभिनव सुझावों को सराहेगा रेलवे, राजस्व बढ़ोतरी के लिए सुझाव लागू होने पर मिलेगा दो प्रतिशत लाभांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: विज्ञापन से जुड़े अभिनव सुझावों को सराहेगा रेलवे, राजस्व बढ़ोतरी के लिए सुझाव लागू होने पर मिलेगा दो प्रतिशत लाभांश
Mon, 21 Mar 2022 07:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 21 Mar 2022 07:46 PM IST
सार
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि यदि सुझाव देने वाली पार्टी खुद कार्य करके रेलवे को राजस्व दे सकती है तो उसे तरजीह दी जाएगी। एक ओपन टंडर भी जारी किया जाएगा। इसमें कोई दूसरी कंपनी बोली लगाकर टेंडर ले सकती है।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन
- फोटो : Social Media
विस्तार
रेलवे ने राजस्व बढ़ाने के लिए एक नई नीति बनाई है। इसके मुताबिक अब विज्ञापन कंपनियां रेलवे को नए तरीके से प्रचार प्रसार का सुझाव दे सकती हैं। यदि राजस्व बढ़ोतरी के लिए विज्ञापन का यह सुझाव लागू हुआ तो कंपनी को लाभांश का दो प्रतिशत दिया जाएगा। रेलवे का कहना है कि सुझाव देने वाली पार्टी उस सुझाव पर कार्य करने के लिए भी सक्षम होनी चाहिए।
विज्ञापन
सुझाव को कैसे लागू करना है इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी देनी होगी। साथ ही वह सुझाव रेलवे में पहले से लागू नहीं होना चाहिए। प्रस्ताव के आधार पर योजना को लागू करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि यदि सुझाव देने वाली पार्टी खुद कार्य करके रेलवे को राजस्व दे सकती है तो उसे तरजीह दी जाएगी। इसके अलावा एक ओपन टंडर भी जारी किया जाएगा। इसमें कोई दूसरी कंपनी बोली लगाकर टेंडर ले सकती है। दूसरी कपंनी को टेंडर मिलने के बावजूद सुझाव देने वाली पार्टी को लाभांश का दो प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा।
विज्ञापन