फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad railway mandal install AC economy coach in three trains including Padmavat soon

मुरादाबाद: पद्मावत समेत तीन ट्रेनों में लगेंगे एसी इकोनॉमी कोच

Wed, 16 Feb 2022 01:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 01:19 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल की तीन ट्रेनों में एसी थ्री इकोनॉमी कोच जुड़ेंगे। सामान्य एसी कोच की तुलना में सस्ते और ज्यादा सुविधाजनक हैं नए कोच। इसमें यात्रियों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Moradabad railway mandal install AC economy coach in three trains including Padmavat soon
Train - फोटो : iStock

विस्तार

रेलवे मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों में एसी थ्री इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। रेलवे विभाग के मुताबिक इन कोचों का किराया अब तक प्रयोग हो रहे एसी थ्री कोच के किराये की अपेक्षा कम होगा। साथ ही इनमें सीटों की संख्या और सुविधाएं ज्यादा रहेंगी। मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में पद्मावत एक्सप्रेस (14207-08), अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस (14205-06) और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस (14611-12) शामिल हैं।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे की कुछ ट्रेनों में इस प्रकार के कोच जोड़ने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद उक्त तीन ट्रेनों के लिए अनुमति मिल गई है। रेलवे जल्द ही इन ट्रेनों में एसी थ्री इकोनॉमी कोच जोड़ेगा। ज्ञात हो कि इन कोचों का निर्माण लगभग तीन वर्ष पहले से चल रहा है। सितंबर 2021 में पहली बार रेलवे ने इन कोचों का ट्रेनों में प्रयोग करना शुरू किया।
विज्ञापन


अब एक कोच में 83 यात्री कर सकेंगे सफर
मुरादाबाद से गुजरने वाली लखनऊ मेल में भी एक कोच जोड़ा गया था। नए एसी थ्री इकोनॉमी कोच में 72 की जगह 83 यात्रियों को ले जाया जा सकेगा। सामान्य एसी थ्री कोच की तुलना में 11 सीटें ज्यादा हैं। सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस बघेल ने बताया कि किराया जल्द ही रेलवे बोर्ड स्तर से घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं एसी थ्री इकोनॉमी कोच की विशेषताएं
दिव्यांगों की सुविधा के लिए कोचों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, जिससे उन्हें बोगी में चढ़ने व उतरने में परेशानी न हो। इनमें मोबाइल फोन और मैगजीन होल्डर, आग से सुरक्षा समेत कई इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा पर्सनलाइज्ड रीडिंग लाइट, एसी वेंट्स, यूएसबी प्वाइंट, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए बेहतर सीढ़ी और स्नैक टेबल समेत कई खास सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed