फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Raids Hapur without permission, SSP not even aware, three personnel cyber police station suspended

Moradabad: बिना अनुमति हापुड़ में दबिश, एसएसपी को जानकारी तक नहीं, साइबर थाना प्रभारी समेत तीन कर्मी निलंबित

Tue, 23 Apr 2024 11:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 11:54 AM IST
सार

मुरादाबाद में एसएसपी के अनुमति के बगैर दबिश देने गए तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया। इसमें साइबर थाना प्रभारी भी शामिल हैं। तीनों ने हापुड़ में छापा मारा था। 

विज्ञापन
Moradabad: Raids Hapur without permission, SSP not even aware, three personnel cyber police station suspended
up police - फोटो : istock

विस्तार

साइबर अपराध थाने के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम लेकर मनमानी ढंग से हापुड़ दबिश देने पहुंच गए। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इसकी न तो अनुमति ली और न ही किसी अधिकारी को जानकारी दी। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने जांच कराकर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। मुरादाबाद रेंज के साइबर अपराध थाने को कुछ माह पहले ही जिले में शामिल किया गया है। पहले इस थाने की मॉनीटिरिंग डीआईजी स्तर से होती थी लेकिन रेंंज के सभी जिलों में अलग अलग साइबर अपराध थाने बन जाने के बाद एसएसपी स्तर पर निगरानी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


एसएसपी ने थाना प्रभारी और वहां तैनात स्टाफ को निर्देश दे दिए थे कि उनकी  बिना अनुमति के कोई भी दरोगा, इंस्पेक्टर दबिश देने बाहर नहीं जाएंगे। बावजूद इसके थाने प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, दरोगा महेश कुमार और सिपाही नवीन कुमार हापुड़ इस मामले में दबिश देने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ भी की गई। इसकी शिकायत एसएसपी तक पहुंच गई। एसएसपी हेमराज मीना ने इस मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि थाना प्रभारी टीम लेकर हापुड़ गए थे।

जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, दरोगा महेश कुमार और सिपाही नवीन कुमार को निलंबित कर दिया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही को निलंबित किया गया है।

दरोगा ने दंपती से वसूले ढाई लाख रुपये
मझोला थाने की रामतलैया पुलिस चौकी के प्रभारी विनय कुमार पर दंपती ने ढाई लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपती का दावा है कि उनके खिलाफ केस में दरोगा ने विवेचना की थी। जेल भेजने की धमकी देकर पति पत्नी से रकम वसूली है। दरोगा अब एक लाख रुपये और मांग रहा है।

पीड़ित ने इस मामले में डीआईजी और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल भी शिकायत की है। मझोला के लाइन पार हनुमान नगर निवासी मनोज कुमार और उसकी पत्नी नीरज कुमारी ने सोमवार को डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी हेमराज मीना को प्रार्थना पत्र दिया।

सरकारी विभाग में कार्यरत पति पत्नी ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर मझोला थाने में 24 जनवरी को पति-पत्नी के खिलाफ चोरी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया था। इस केस की विवेचना राम तलैया चौकी प्रभारी विनय कुमार ने की थी। मनोज का दावा है कि दरोगा ने उन्हें धमकी दी है कि वह दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज देगा।

दोनों सरकारी विभाग में कार्यरत हो। एक बार जेल चले गए तो नौकरी भी चली जाएगी। अगर जेल जाने से बचना है तो रकम देनी होगी। आरोप है कि दरोगा ने पति पत्नी से कहा था कि ये केस डीआईजी के आदेश पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि दरोगा ने पहले 50 हजार और फिर 2 लाख रुपये वसूल लिए।

इसके बावजूद कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। मनोज का कहना है कि अब फिर से एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। रकम न दोनों पर जेल भेजने की धमकी दी है। मनोज का कहना है कि दरोगा ने उनसे कहा है कि वह कहीं भी शिकायत कर दे लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। क्योंकि पैसा उच्च अधिकारियों को भी भेजा जाता है। एसएसपी ने इस मामले में सीओ सिविल लाइंस को जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed