{"_id":"669122ede009b345bf09598b","slug":"moradabad-protest-against-rape-young-man-killed-woman-police-sent-the-accused-to-jail-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दुष्कर्म के विरोध... युवक ने कर दी महिला की हत्या, पुलिस ने हत्यारोपी को भेजा जेल, दस से हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दुष्कर्म के विरोध... युवक ने कर दी महिला की हत्या, पुलिस ने हत्यारोपी को भेजा जेल, दस से हुई पूछताछ
Fri, 12 Jul 2024 06:05 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी/ मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी/ मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:05 PM IST
सार
बिलारी में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला की युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बिलारी पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र में गन्ने के खेत में 22 साल के युवक ने दुष्कर्म का विरोध करने पर 48 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि बिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी 48 वर्षीय महिला आठ जुलाई को खेत पर धान की पौध उखाड़ने गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं आई। पुलिस और गांव के लोगों ने महिला की तलाश की तो उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने शक के आधार बिलारी के भूड़ मरेसी निवासी लाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन महिला अपने खेत में धान की पौध उखाड़ रही थी।
विज्ञापन
उसी के पास आरोपी लाल सिंह अपने खेत में काम कर रहा था। आरोपी लाल सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे उसकी मां और भाई ट्रैक्टर लेकर घर चले गए। इसके बाद वह खेत पर अकेला था। इसी दौरान महिला ने पौध उखाड़ना बंद कर दिया और गन्ने के खेत में घास काटने घुस गई।
इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो उसका मुंह दबा दिया था। जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में आरोपी ने महिला के नाड़े से उसका गला घोंट दिया था।
दस लोगों से पूछताछ, तब लाल सिंह तक पहुंची पुलिस
बिलारी थाना प्रभारी आरपी सिंह और उनकी टीम ने इस केस पर पहले दिन से ही काम शुरू कर दिया था। महिला का शव जिस खेत में मिला था। उसके आसपास के खेतों में काम करने वाले दस लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि उस दिन पूरे दिन लाल सिंह खेत पर ही मौजूद रहा था। तब पुलिस ने लाल सिंह को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की।