फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Property Fair: Sales worth Rs 12 crore, MDA hopes for big investors, e-auction increases enthusiasm

मुरादाबाद संपत्ति मेला: 12 करोड़ रुपये की बिक्री, एमडीए को बड़े निवेशकों से उम्मीद, ई-नीलामी से बढ़ा उत्साह

Thu, 10 Oct 2024 12:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 12:55 PM IST
सार

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने तीन दिवसीय संपत्ति मेला और इन्वेस्टर्स मीट में लोगों ने प्राधिकरण की संपत्तियों में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। मेले में एमडीए ने 400 करोड़ रुपये की 500 संपत्तियों को बेचने के लिए प्रदर्शित किया था।संपत्तियों की खरीदारी 'पहले आओ, पहले पाओ', ई-नीलामी और लॉटरी के माध्यम से की गई।

विज्ञापन
Moradabad Property Fair: Sales worth Rs 12 crore, MDA hopes for big investors, e-auction increases enthusiasm
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमडीए की संपत्तियों को खरीदने में लोगों ने दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। तीन दिवसीय संपत्ति मेला एवं इन्वेस्टर्स मीट में 12 करोड़ की संपत्तियों के लिए खरीदार मिल गए। हालांकि मेले में बेचने के लिए एमडीए ने 400 करोड़ की संपत्तियों को प्रदर्शित किया था।

विज्ञापन


इसमें आवासीय, व्यावसायिक, स्कूल प्लाॅट और मकान समेत 500 संपत्तियां शामिल हैं। एमडीए का दावा है कि कई बड़े निवेशक प्राॅपर्टी खरीदने के लिए प्राधिकरण के संपर्क में हैं। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन व विकास अधिनियम 1973 के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एमडीए कार्यालय में सोमवार को संपत्ति मेला व इन्वेस्टर्स मीट की शुुरुआत की गई।
विज्ञापन


मेले में एमडीए अपनी 400 करोड़ की कीमत वाली 500 संपत्तियों का विक्रय करने की योजना बनाई थी। संपत्तियों की खरीदारी ‘पहले आओ, पहले पाओ’, ई-नीलामी, लाटरी के जरिये की गई। साथ ही माैके पर ही रजिस्ट्रेशन करने पर तुरंत संपत्ति आवंटन की सुविधा भी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन सोमवार को संपत्तियों की खरीदारी के लिए 25 खरीदार ही सामने आए। 78 लाख की आठ संपत्तियों के ही रजिस्ट्रेशन हुए। इसमें एकता विहार टावर, आयुर्वेदिक दवाखाना, स्कूल के प्लाॅट शामिल रहे। बुधवार को मेला का समापन हो गया।

तीन दिनों में 12 करोड़ की संपत्तियों खरीदार के लिए लोग सामने आ गए। एमडीए उपाध्यक्ष शैलेष कुमार का कहना है कि संपत्ति मेला से प्राधिकरण की संपत्तियों के बारे में आम लोगों को जानकारी मिली है। इसी वजह से कई बड़े निवेशकों ने यहां आने के लिए संपर्क किया है। भविष्य में एमडीए को निवेशकों से लाभ मिलेगा।

निवेशकों के लिए पोर्टल खुले

एमडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि निवेशकों के लिए नीलामी और जनहित पोर्टल खुले हैं। विभाग की वेबसाइट पर एमडीए की संपत्तियों के बारे में जानकारी दी गई है। खरीदारी के लिए निवेशक कार्यालय में भी आकर संपर्क कर सकते हैं।

अभी नया मुरादाबाद स्थित उद्यम विहार में शोरूम, मॉल के लिए प्लाॅट उपलब्ध हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में भी प्लाॅट हैं। ग्रुप हाउसिंग के लिए भी निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। एकता विहार, अमृत कुंज में भी प्लाॅट हैं। सेक्टर-16 नया मुरादाबाद में अपार्टमेंट के लिए बिल्डिंग उपलब्ध है। ढक्का और मझोला में मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग हैं।

18 बहुमंजिला भवनों के लिए हुईं बुकिंग

मेले में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कुल 18 बहुमंजिला भवनों को खरीदने के लिए लोगों ने बुकिंग कराई है। इसमें दो करोड़ की संपत्ति की बुकिंग हुई है। नीलामी के माध्यम से निस्तारित होने वाले तीन आवासीय भूखंड और दो व्यावसायिक भूखंड के लिए दो करोड़ रुपये का पंजीकरण लोगों ने कराया है।

आठ करोड़ के भूखंडों व व्यावसायिक संपत्तियों का हुआ निस्तारण 

प्राधिकरण ने ई-नीलामी के माध्यम से आठ करोड़ के भूखंडों एवं व्यावसायिक संपत्तियों का निस्तारण किया है। शहर के लोगों ने नीलामी के माध्यम से आयुर्वेदिक मेडिसिन, क्लीनिक के लिए भूखंड का पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed