{"_id":"65f286994e52e55254010c57","slug":"moradabad-property-dealer-showed-gun-girl-did-disgusting-thing-friend-made-video-from-mobile-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: प्रॉपर्टी डीलर ने युवती को दिखाया तमंचा, कर डाला घिनौना काम, दोस्त ने मोबाइल से बनाई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: प्रॉपर्टी डीलर ने युवती को दिखाया तमंचा, कर डाला घिनौना काम, दोस्त ने मोबाइल से बनाई वीडियो
Thu, 14 Mar 2024 10:40 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:40 AM IST
सार
मुरादाबाद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि डीलर ने युवती को कमरे में ले जाकर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके दोस्त ने इसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसको ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
SSP Office Moradabad
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनाठेर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के दोस्त ने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने मैनाठेर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसके मामा ने मैनाठेर थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी निवासी प्रॉपर्टी डीलर फरहद खान से एक मकान का सौदा 12 लाख रुपये में तय किया था। एडवांस में फरहद खान को दो लाख रुपये दिए थे जबकि बाकी दस लाख रुपये बैनामा के वक्त देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि एडवांस में दिए दो लाख रुपये उसने अपने हाथों से प्रॉपर्टी डीलर को दी थी। इसी बीच युवती का निकाह हो गया और वह पति के घर चली गई थी। युवती का आरोप है कि उसे पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर ने मकान किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया और उसके मामा के दो लाख रुपये भी वापस नहीं दिए।
विज्ञापन
तब युवती ने आरोपी को फोन किया और रुपयों के लिए तगादा किया। तब प्रॉपर्टी डीलर ने ईद के बाद रकम देने की बात कही थी लेकिन ईद बाद भी रकम वापस नहीं की। 20 दिसंबर 2023 को युवती ने प्रॉपटी डीलर के खिलाफ मैनाठेर थाने में तहरीर दी थी।
युवती थाने से बाहर निकल कर सड़क पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी फरहत खान आ गया। उसने कहा कि उसके पास अभी दरोगा का फोन आया था। मेरे के खिलाफ तुमने कोई तहरीर दी है। मैं तो रकम लौटाने के लिए तैयार हुईं। मेरे घर चलो, घर में रकम रखी है।
आरोपी युवती को अपने साथ घर ले गया और एक कमरे में बैठा दिया। इसी दौरान आरोपी ने अपने दोस्त को बुला लिया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसी दौरान आरोपी ने तकिये के नीचे से तमंचा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसी दौरान आरोपी के दोस्त से मोबाइल से वीडियो बना ली। आरोपी ने धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता ने थाने पहुंच कर इस मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुनवाई नहीं की।
तब पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।