फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Property dealer in Agwanpur, Woman hanged in Moondhapande, chaos in both families

नहीं सह पाए तनाव: अगवानपुर में प्रॉपर्टी डीलर... मूंढापांडे में महिला फंदे से लटकी, दोनों परिवारों में कोहराम

Sat, 15 Feb 2025 06:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 06:18 PM IST
सार

मुरादाबाद में  प्रॉपर्टी डीलर और एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि प्राॅपर्टी डीलर की होली के बाद शादी होनी थी।

विज्ञापन
Moradabad: Property dealer in Agwanpur, Woman hanged in Moondhapande, chaos in both families
पुलिस दोनों मामलों की कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में बृहस्पतिवार की रात प्रॉपर्टी डीलर अभय उर्फ पंकज (32) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों का कहना है मां की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थे। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी अभय उर्फ पंकज अपने बड़े भाई पुष्पेंद्र शर्मा के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पिता श्रीकांत शर्मा सिंचाई विभाग से रिटायर्ड हैं। दूसरे बड़े भाई कृष्ण अवतार फैक्टरी में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि पांच माह पहले मां की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मां की मौत के बाद से अभय मानसिक रूप से परेशान थे। बृहस्पतिवार को कृष्ण अवतार काम पर गए थे जबकि पत्नी, बच्चे और पिता घर पर मौजूद थे। इसके बाद अभय अपने कमरे में गए और दरवाजा बंद करके दुपट्टे को फंदा बनाकर लटक गए। रात करीब साढ़े 8 बजे भाभी कमरे में गईं तो अभय का शव फंदे पर लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा  रही है।  

होली के बाद होनी थी शादी 

मृतक अभय परिवार में सबसे छोटे भाई थे। उनके दोनों भाई और बहन की शादी हो चुकी थी। परिजनों ने जनपद संभल निवासी युवती से उनका रिश्ता तय हो गया था। होली के बाद मार्च में शादी करने की योजना थी लेकिन उससे पहले ही अनहोनी हो गई।

महिला ने फंदे से लटक कर दी जान 

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बूजपुर आशा में एक महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बूजपुर आशा में बृहस्पतिवार शाम छह बजे नेमवती ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिंटर के कुंड में दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर ली।

काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने खिड़की तोड़कर देखा तो शव फंदे पर लटका था। रामपुर के शहजाद नगर दीनपुर निवासी नेमवती के भाई निमेन्द्र यादव दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी छोटी बहन नेमवती की शादी तीन मार्च 2024 में बूजपुर आशा निवासी परमिंदर के साथ हुई थी। ससुराली उसके साथ मारपीट करते थे।



12 फरवरी को निमेन्द्र बूजपुर आशा गया था। बहन को अपने साथ ले जाने कहा तो उसे धक्के मार कर भगा दिया था। बृहस्पतिवार को पति परमिंदर  ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर आधार पर पति परमिंदर, ससुर करतार, सास शांति, मौसी नाम नामालूम, ननद आशा, ज्योति, बहनोई सोमपाल, ममेरा भाई जोगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed