फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Preparation to run Vande Bharat between Lucknow-Haridwar, there will be stoppage in Moradabad

Vande Bharat Train: लखनऊ-हरिद्वार के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी, मुरादाबाद और बरेली में होगा ठहराव

Sun, 03 Sep 2023 12:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 12:43 PM IST
सार

लखनऊ जंक्शन से हरिद्वार स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव है। इसको जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके लिए प्रस्तावित समय सारिणी तैयार की गई है।बरेली और मुरादाबाद में इसका ठहराव होगा। 

विज्ञापन
Moradabad: Preparation to run Vande Bharat between Lucknow-Haridwar, there will be stoppage in Moradabad
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद रेल मंडल के यात्रियों को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल सकती है। इस बार यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन लखनऊ जंक्शन से हरिद्वार के लिए चलेगी। मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा। फिलहाल रेलवे इसके लिए टाइम टेबल तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


इसके बाद ही आधिकारिक घोषणा होगी। विभागीय जानकारों का कहना है कि आम चुनाव से पहले यह ट्रेन शुरू हो सकती है। दो माह पहले ही देहरादून से आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई थी। इस ट्रेन को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके बाद लखनऊ-हरिद्वार वंदेभारत की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


हर्रावाला स्टेशन के विकसित होने के बाद इसका संचालन वहीं से किया जाएगा। इससे पहले लखनऊ-सहारनपुर, लखनऊ-हरिद्वार, आनंद विहार-हरिद्वार, लखनऊ-आनंद विहार और काठगोदाम-आनंद विहार वंदे भारत पर भी चर्चा हो चुकी है लेकिन इन्हें स्वीकृति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लखनऊ जंक्शन से हरिद्वार स्टेशन तक वंदे भारत को स्वीकृति मिल सकती है। इसके लिए प्रस्तावित समय सारिणी तैयार की गई है। इसके मुताबिक ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 5:15 बजे चलेगी। 8:33 बजे बरेली में दो मिनट के लिए, 9:52 बजे मुरादाबाद में पांच मिनट के लिए 12:25 बजे हरिद्वार में 10 मिनट के लिए रुकेगी।

दोपहर 1:35 बजे हर्रावाला पहुंचेगी। वापसी में हर्रावाला से दोपहर 2:25 बजे चलेगी। 3:25 बजे हरिद्वार, 5:40 बजे मुरादाबाद, 6:50 बजे बरेली रुकते हुए शाहजहांपुर-आमनगर रूट से बिना रुके रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

यदि इस समय सारिणी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस चली तो राप्ती गंगा एक्सप्रेस का संचालन 15-20 मिनट प्रभावित होगा। लिंक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के 10 मिनट बाद देहरादून से चलेगी। सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557-58) का रूट भी बदलना पड़ सकता है। सभी संभावनाओं को देखते हुए रेलवे योजना तैयार कर रहा है।

65.3 किमी प्रति घंटा रहेगी औसत गति

536 किमी की दूरी वंदेभारत एक्सप्रेस 8 घंटे 15 मिनट में पूरी करेगी। इस सफर में ट्रेन की औसत गति 65.3 किमी प्रति घंटा रहेगी। यात्रा का समय कम करने को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है। फिलहाल टीम ने प्रस्तावित समयसारिणी अधिकारियों के सामने रखी है। इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।


 

 मुरादाबाद-बरेली होकर वंदेभारत एक्सप्रेस की चर्चाएं हैं। ट्रेन के प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन क्या होंगे अभी यह कहना मुश्किल है। मुख्यालय से जानकारी आते ही इसकी घोषणा की जाएगी। - सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed