फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad pollution again up

24 घंटे में ढाई गुना अधिक हो गया मुरादाबाद का वायु प्रदूषण, फिर पहुंचा खतरनाक स्तर पर

Wed, 06 Jan 2021 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
moradabad pollution again up
वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
अवैध पीतल भट्ठियों की वजह से रविवार और सोमवार को हुई बारिश का वायु प्रदूषण पर असर 24 घंटे भी नहीं हो सका। मंगलवार शाम मुरादाबाद का वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। शाम छह बजे एक्यूआई 325 दर्ज किया गया, जो सोमवार शाम सात बजे दर्ज किए गए एक्यूआई की अपेक्षा करीब ढाई गुना है। इसमें भारी कणों का अधिकतम स्तर गंभीर श्रेणी में है। अधिकारियों के अनुसार पीतल भट्ठियों को गैस में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


शहर के गलशहीद, दौलतबाग, बरबलान, नवाबपुरा, नागफनी, लालबाग आदि क्षेत्रों में करीब चार हजार अवैध पीतल भट्ठियां संचालित हो रही हैं। कोयले की भट्ठियों को धधका कर पीतल को गलाने का काम किया जाता है। इसके अलावा नक्काशी और पॉलिश का भी काम हो रहा है। इसकी वजह से वायु प्रदूषण में गैसों के साथ भारी कणों की मात्रा मानक से बहुत ज्यादा होती है।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से प्रदूषण का स्तर हुआ लाल

मंगलवार सुबह आठ बजे मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर हो गया था, जो दिनभर लाल श्रेणी में ही रहा। शाम छह बजे एक्यूआई 325 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंच गया। इसमें पीएम 10 का अधिकतम स्तर 409 और पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 478 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का अधिकतम स्तर 131 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीले जोन में रहे आसपास के जनपद

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी हमेशा मुरादाबाद की तुलना आस-पास के जनपदों से करते है, लेकिन मंगलवार को स्थिति उलट थी। हमेशा मुरादाबाद के आस-पास रहने वाला प्रदूषण मंगलवार को बुलंदशहर में 147, गाजियाबाद में 137, नोएडा में 138, ग्रेटर नोएडा में 139, मेरठ 108 और मुजफ्फरनगर में 103 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह स्तर पीले जोन में आता है।


पीतल भट्ठियों को कोयले के बजाय गैस में तब्दील करने का कार्य स्मार्ट सिटी परियोजना में भी शामिल है। चार चरणों में कार्य पूरा किया जाना है। पहले चरण में शहर की गलियों में गैस की पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है।
- अनुज कुमार, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed