{"_id":"6523848e8027322ab000a21d","slug":"moradabad-policeman-wife-committed-suicide-after-killing-two-innocent-sons-in-delhi-bodies-found-bed-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दिल्ली में दो मासूम बेटों की हत्या कर सिपाही की पत्नी ने जान दी, तीनों के शव बिस्तर पर पड़े मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दिल्ली में दो मासूम बेटों की हत्या कर सिपाही की पत्नी ने जान दी, तीनों के शव बिस्तर पर पड़े मिले
Mon, 09 Oct 2023 10:12 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:12 AM IST
सार
मुरादाबाद में दीनदयालनगर निवासी जोगेंद्र शर्मा एनसीबी में कांस्टेबल है। इन दिनों उनकी ड्यूटी दिल्ली में है। उनके परिवार में पत्नी वर्षा दो पुत्र थे। घटना की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छजलैट थाना क्षेत्र के ढाकी गांव निवासी सिपाही जोगेंद्र शर्मा की पत्नी ने दिल्ली के मुनिरका में किराये के मकान में अपने दो मासूम बेटों की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। तीनों के शव घर में ही बिस्तर पर पड़े मिले। यह जानकारी मिलते ही छजलैट से परिजन दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
ढाकी गांव निवासी बृजेश शर्मा सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह परिवार के साथ मुरादाबाद में दीनदयालनगर में रहते हैं। उनका बेटा जोगेंद्र शर्मा उर्फ लवकुश एनसीबी में कांस्टेबल है और दिल्ली में तैनात है। जोगेंद्र के परिवार में पत्नी वर्षा (27), चार वर्षीय बेटा अभिमन्यु, ढाई वर्षीय पुत्र वियांश थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस को रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जोगेंद्र के मुनिरका निवासी पड़ोसी ने फोन कर वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जोगेंद्र के मकान का दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी तो बिस्तर पर वर्षा, अभिमन्यु, वियांश के शव पड़े थे।
विज्ञापन
जोगेंद्र के परिजनों ने बताया कि उन्हें दिल्ली से बच्चों की हत्या कर वर्षा द्वारा आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली है। वर्षा का मायका अमरोहा के शकरपुर में है। जोगेंद्र शर्मा से छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। वारदात के समय जोगेंद्र घर पर नहीं था।