फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Police: Three inspectors and 19 sub-inspectors changed, railway outpost in-charge suspended

Moradabad Police: तीन इंस्पेक्टर और 41 दरोगा बदले, विवेचना में लापरवाही बरतने पर रेल चौकी प्रभारी निलंबित

Tue, 18 Feb 2025 05:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 05:23 PM IST
सार

मुरादाबाद एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तीन निरीक्षकों और 41 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। इसमें 19 चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। विवेचना में लापरवाही के आरोप में रेल चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया। एसएसपी ने आरोपी को न पकड़ने पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Moradabad Police: Three inspectors and 19 sub-inspectors changed, railway outpost in-charge suspended
निरीक्षण करते एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : पुलिस

विस्तार

मुरादाबाद एसएसपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने के लिए रविवार देर रात तीन निरीक्षकों और 41 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदल दिए। इसमें 19 पुलिस चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। तीन दरोगा लाइनहाजिर किए गए। कांठ के अपराध निरीक्षक जयदेव कुमार को हटाकर बिलारी थाने का अपराध निरीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन


बिलारी के अपराध निरीक्षक रामनरेश यादव को कांठ थाने में भेजा गया है। जटपुरा चौकी प्रभारी विजय सिंह को भगतपुर थाने में अपराध निरीक्षक के पद पर भेजा गया है। कोतवाली के नईबस्ती चौकी प्रभारी पवन कुमार पाठक को पाकबड़ा थाने में भेजा गया है। 

विज्ञापन

विवेचना में लापरवाही बरतने पर रेल चौकी प्रभारी निलंबित

एसएसपी ने विवेचना में लापरवाही बरतने पर रेल चौकी प्रभारी को निलंबित कर लिया। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी केस दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ने में लापरवाही बरत रहे थे। एसएसपी सतपाल अंतिल के समक्ष एक महिला ने शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया था कि शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में रेल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह आरोपी को पकड़ने में लापरवाही बरत रहे हैं। एसएसपी ने चौकी प्रभारी की विवेचना में  गड़बड़ी पकड़ ली। इस मामले में उन्होंने चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

आईपीएस को थाने का प्रभार 

एसएसपी ने आईपीएस प्रशिक्षु सोनाली मिश्रा को स्वतंत्र थाना प्रभारी बिलारी की जिम्मेदारी दी है। आईपीएस तीन मई तक इसी पद पर रहकर थाने की कार्यप्रणाली का अध्ययन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed