{"_id":"5fecf5099412e40c6d523d30","slug":"moradabad-police-nabbed-a-gang-of-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर मचाते थे शोर, उड़ा लेते थे रकम, चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर मचाते थे शोर, उड़ा लेते थे रकम, चढ़े पुलिस के हत्थे
Thu, 31 Dec 2020 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 31 Dec 2020 03:15 AM IST
सार
फिल्मों से चोरी का तरीका सीख बसों में मुसाफिरों के बैग से उड़ाते थे रकम
कटघर पुलिस ने मेरठ का गिरोह पकड़ा, दो घटनाओं का किया खुलासा, चार लाख पंद्रह हजार बरामद
विज्ञापन
एसपी सिटी ने किया गैंग के कारनामों का खुलासा...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफर के दौरान मोटी रकम लेकर चलने वाले यात्रियों को भांपकर उनके बैग से रकम उड़ाने वाले मेरठ के गिरोह के सदस्यों को कटघर पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए सदस्यों में से एक अपनी रकम चोरी होने का शोर मचाकर बस के यात्रियों का ध्यान भटकाता था और बाकी सदस्य यात्रियों की रकम उड़ा लेते थे। आरोपियों ने बताया कि ये तरीका उन्होंने फिल्मों से सीखा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार लाख 15 हजार रुपये बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि ठाकुरद्वारा के मीना बाजार निवासी मसाला व्यापारी वसीम मंगलवार को बरेली जा रहे थे। वह काशीपुर तिराहे से रोडवेज बस में सवार हुए। उनके हाथ में एक बैग था जिसमें रकम थी। इसी दौरान बस में पहले से सवार एक व्यक्ति ने शोर मचाया कि उसके बैग से रुपये चोरी कर लिए हैं। ये सुनकर वसीम घबरा गए। आरोपी ने उनका ध्यान भटका दिया। चालक ने भी बस की रफ्तार कम कर दी।
विज्ञापन
इसी का फायदा उठाकर दूसरे आरोपी ने उनके बैग में कट मारकर दो लाख पंद्रह हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों आरोपी भागने लगे। अन्य यात्रियों ने भी शोर मचा दिया। लोगों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम अतीक निवासी प्लोखड़ी श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, शहजाद निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ और तीसरे आरोपी ने अपना नाम जाकिर निवासी मोहल्ला श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ बताया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में गलशहीद क्षेत्र में 12 अक्तूबर 2020 को सहारनपुर के मंडी थानाक्षेत्र के रहमानी चौक हबीब गढ़ रोड निवासी साजिद के दो लाख रुपये बैग से चोरी करने की घटना भी कबूली है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से चार लाख पंद्रह हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। बुधवार दोपहर बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
सफर के दौरान रकम लेकर चलते समय रखें ध्यान
- अगर आपके पास ज्यादा पैसे हैं तो खुद को सामान्य रखें
- चेहरे के हाव-भाव से घबराहट या डर न झलकने दें
- जिस बैग में या जेब में रकम है उसे बार-बार जांचकर चिंता व्यक्त न करें
- कोशिश करें कि सफर में अधिक नकदी लेकर न चलें
- रकम हमेशा बड़े नोटों में लेकर चलें जिससे किसी को संदेह न हो