फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Police could not identify dead nor find murderers

Moradabad: मृतकों की पहचान करा पाई न ही कातिलों को ढूंढ सकी पुलिस, किसी के परिवार ने भी नहीं किया संपर्क

Wed, 17 May 2023 04:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 May 2023 04:27 PM IST
सार

मृतकों की पहचान होने पर उसके परिजन बार बार पुलिस से संपर्क करते हैं। थाने, चौकी में सुनवाई न होने पर अफसरों से मिलते हैं। जिस कारण पुलिस केसों पर लगातार काम करती रही है और खुलासा होने की संभावनाएं अधिक होती हैं।

विज्ञापन
Moradabad Police could not identify dead nor find murderers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आखिर कौन थे वो जो हत्या कर फेंक दिए गए। इन्हें रंजिश में मौत के घाट उतार दिया गया या फिर इज्जत की खातिर इन्हें मारा गया। इन हत्याकांड की साजिश किसी अपने ने रची या फिर किसी गैर ने इनका तानाबाना बुना था। मारे गए युवक और युवती कहां के रहने वाले थे। अब तक किसी परिवार ने मुरादाबाद पहुंचकर मृतकों की पहचान करने का दावा भी नहीं किया।

विज्ञापन

 

शव फेंकने वाले आरोपी कौन हैं। कहां के रहने वाले हैं। जिन्होंने ऐसे स्थानों को चुना, जहां दूर-दूर तक न कोई सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही उन्हें किसी ने आते जाते देखा। मौके पर ऐसा कोई क्लू भी नहीं छोड़ा। जिसके जरिए मृतकों की पहचान हो सके। ऐसे सवाल तमाम सवाल हैं, जिनके जवाब पुलिस अब तक नहीं ढूंढ सकी है। सिविल लाइंस, मझोला और भगतपुर में अलग अलग तारीखों में मिले इन लावारिस शवों की पहचान नहीं होने के कारण कातिलों तक पहुंचना भी पुलिस के लिए मुश्किल होता जा रहा है।

विज्ञापन

 

केस एक
पुलिस चौकी के पास हत्या कर सिर काट ले गए हत्यारोपी

सिविल लाइंस की फकीरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर रविवार सुबह सिर कटी लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि गर्दन काटने से पहले उसके पेट पर चाकू से वार किए गए थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक कातिलों तक पहुंचना तो दूर मृतक की पहचान तक नहीं करा सकी है।



 

केस दो
दस माह पहले भी एक युवक की हत्या कर जलाया था शव

पिछले साल भी इसी क्षेत्र में एक युवक की हत्या की गई थी। कातिलों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसका शव जलाया था। 15 जुलाई 2022 को फकीरपुरा पुलिस चौकी से 477 कदम दूरी पर कूड़े के घेर में 25 वर्षीय युवक की लाश मिली थी। लाश अधजली हालत में मिली थी। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शुरुआत में तो इस केस पर काम किया था। घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।


 
विज्ञापन

केस तीन
गला रेत की गई थी युवती की हत्या

मझोला थाना क्षेत्र के विशनपुर में 17 जुलाई 2022 को 25 वर्षीय एक युवती की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। युवती ऑनर किलिंग का शिकार हुई थी या फिर किसी ने उसे धोखे से यहां बुलाकर मौत के घाट उतार था। अब तक पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। हैरानी की बात है कि किसी परिवार ने भी कभी कोई संपर्क नहीं किया कि उनकी लड़की लापता है।



 

केस चार
महिला और बच्ची की हत्या, पुलिस ने लगा दी एफआर

दस साल पहले मझोला के मंगूपुरा स्थित बंद फैक्टरी में 35 वर्षीय महिला और दस वर्षीय बच्ची के शव मिले थे। पोस्टमार्टम से पता चला था कि दोनों को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम को जांच पड़ताल में हाईवे से फैक्टरी के पास से किसी वाहन से टायरों के निशान मिले थे। दोनों की पहचान न होने के कारण पुलिस को भी केस में एफआर लगाने का मौका मिल गया था। दो साल बाद ही पुलिस ने केस दर्ज बंद कर दिया था।

 

केस पांच
ढेला नदी के किनारे मिला था महिला का शव

भगतपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गढ़ी के पास ढेला नदी के किनारे चार अक्तूबर 2022 को एक महिला का शव मिला था। महिला को गला घोंटकर मौत के घाट उतारने के बाद उसका शव बोरे में बांधकर ढेला नदी के किनारे फेंक दिया था। अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।


 

मृतकों की पहचान नहीं होने पर केस को ठंडे बस्ते में डाल देती है पुलिस

मृतकों की पहचान होने पर उसके परिजन बार बार पुलिस से संपर्क करते हैं। थाने, चौकी में सुनवाई न होने पर अफसरों से मिलते हैं। जिस कारण पुलिस केसों पर लगातार काम करती रही है और खुलासा होने की संभावनाएं अधिक होती हैं। परिवार के लोगों से केस से संबंधित कई जानकारी मिल जाती हैं। मृतकों की पहचान नहीं होने पर पुलिस पर परिवार की ओर से कोई दबाव नहीं होता है। जिस कारण पुलिस केस को ठंडे बस्ते में डाल देती है।


 

आस पड़ोस के जनपदों में भी शव मिलने की सूचनाएं भेजी गईं हैं। ताकि कोई लापता हो तो उसके परिजन मृतकों के कपड़े और फोटो देखकर पहचान कर सकें। अब तक पहचान कराने में सफलता नहीं मिल पाई है। पहचान होने के बाद ही कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्या कांड का खुलासा हो सके। हेमराज मीना, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed