फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Police captures two mobile Vyjayanti shields

Moradabad News: मुरादाबाद पुलिस का दो चल वैजयंती शील्ड पर कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Moradabad Police captures two mobile Vyjayanti shields
मुरादाबाद पुलिस का दो चल वैजयंती शील्ड पर कब्जा
मुरादाबाद। बरेली जोन की पुलिस की अंतरजनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में मुरादाबाद, बरेली और बदायूं की टीमों ने अलग-अलग चैंपियनशीप जीत कर चल वैजयंती शील्ड पर कब्जा जमाया। मुरादाबाद पुलिस ने दो प्रतियोगिताओं में जीत कर शील्ड पर कब्जा किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने विजेताओं को शील्ड और मेडल से सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 49वीं अंतरजनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन रविवार शाम को हुआ। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने समापन के दौरान मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने विजेताओं शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया। ताइक्वांडो में मुरादाबाद पुरुष वर्ग की टीम ने सर्वाधिक पांच गोल्ड मेडल जीत कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। एसपी ट्रैफिक ने उसे चल वैजयंती शील्ड और मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो महिला वर्ग में बदायूं की टीम तीन गोल्ड हासिल कर चैंपियन बनी। जूडो पुरुष वर्ग में सर्वाधिक तीन गोल्ड जीतने पर बरेली की टीम को चल वैजयंती शील्ड दी गई। जूडो महिला में तीन गोल्ड जीतने वाली मुरादाबाद की टीम ने चल वैजयंती शील्ड पर कब्जा किया। इसी तरह वुशु में बदायूं की पुरुष और बरेली की महिला टीम चैंपियन बनी। समापन समारोह का संचालन पेंशन कल्याण संस्थान के महासचिव करतान सिंह ने किया। कार्यक्रम में पीटीआई सुधीर शर्मा, प्रेम सिंह, देवेंद्र तालान और आरक्षी रविंद्र कसाना का महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
निर्णायक मंडल को भी मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान जूडो के निर्णायक सुहैल अहमद, संजीव गिरी, रुचि अग्रवाल, पिंटू सैनी, निशांत सिंह, लव कुमार व एकांश, ताइक्वांडो के मुख्य प्रशिक्षक आलोक कुमार, मानवी महरोत्रा, अभिषेक चौहान, यश कुमार, रोहित कुमार, कलीम रजा, उत्कर्ष गोयल, वुशु के मनोज कुमार व अमित कुमार को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed