फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Police arrested criminal Jaffar after brief encounter kashipur firing case Udham Singh Nagar

Moradabad: सीएम के मुरादाबाद पहुंचने से चंद घंटे पहले मुठभेड़ में एक लाख का इनामी जफर गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2022 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Oct 2022 09:22 AM IST
सार

उत्तराखंड के भरतपुर गांव में मुरादाबाद पुलिस टीम पर हमला कर फरार हुए खनन माफिया जफर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जफर को पैर में गोली लगी है। जफर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
Moradabad Police arrested criminal Jaffar after brief encounter kashipur firing case Udham Singh Nagar
खनन माफिया जफर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी खनन माफिया जफर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के भरतपुर से भाग गया था। मुरादाबाद के शहर एसपी अखिलेश भदौरिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम योगी आदित्य नाथ के मुरादाबाद पहुंचने से चंद घंटे पहले एक लाख के इनामी जफर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जफर को पैर में गोली लगी है। पाकबड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी जफर बुधवार रात  उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया था।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर 2022 को खनन माफिया और उसके गुर्गे एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में ठाकुरद्वारा में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिलारी के काकरखेड़ा निवासी जफर और ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी दिलशाद फरार चल रहे थे। दोनों पर 50- 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 12 अक्टूबर की शाम पांच बजे जफर ठाकरद्वारा में कमालपुरी चौराहे के पास पुलिस और एसओजी पर फायरिंग कर उत्तराखंड सीमा में घुस गया था। 

पुलिस टीम भी उसका पीछा करते हुए उत्तराखंड की सीमा में पहुंच गई थी। इसी दौरान आरोपी उत्तराखंड के भरतपुर गांव में गुरताज सिंह भुल्लर के मकान में घुस गया था। पुलिस टीम भी यहां पहुंच गई थी। लोगों ने टीम पर हमलाकर जफर को छुड़ा लिया था। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। 

एडीजी बरेली जोन राज कुमार ने जफर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके बाद से जफर की तलाश में पंद्रह टीमें लगी थीं। शनिवार को मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आ रहे हैं। जिसे देखते हुए जनपद में सुरक्षा और कड़ी गई थी। देर रात बरेली जोन के एडीजी राज कुमार ने भी मुरादाबाद पहुंचकर समीक्षा की थी और जफर की गिरफ्तारी को लेकर भी रणनीति तैयार की थी।

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि जफर की तलाश में पुलिस टीमें जुटी थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जफर बाइक से पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास से होते हुए अमरोहा की ओर भाग रहा था। इसी दौरान पाकबड़ा समेत अन्य थानों की पुलिस ने उसे कैलसा रोड के पास पकड़ने की कोशिश की। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली जफर के पैर में लगी। इसके बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान दौड़भाग में सिपाही संदीप भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल जफर और सिपाही संदीप को तुरंत जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed