फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Police action: Interstate woman smuggler arrested with opium worth 45 lakhs

मुरादाबाद पुलिस की कार्रवाई: 45 लाख की अफीम के साथ अंतरराज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, तीन किलो की खेप बरामद

Sat, 19 Oct 2024 03:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 03:11 PM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय महिला तस्कर को गिरफ्तार कर तीन अफीम बरामद की है। उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। झारखंड की रहने वाली आरोपी लंबे समय से तस्करी में लिप्त रही है। पुलिस उसके तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad Police action: Interstate woman smuggler arrested with opium worth 45 lakhs
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में अफीम तस्करी करने की आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अफीम तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन किलो 288 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार महिला की पहचान झारखंड के हजारीबाग जिले की निवासी हेमवंती देवी उर्फ लखनदास के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हेमवंती नामक महिला अफीम की एक बड़ी खेप के साथ मुरादाबाद में सक्रिय है।
विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया और संदिग्ध स्थान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अफीम बरामद की, जिसे वह बेचने जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उसने खुलासा किया कि वह झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली है और लंबे समय से अफीम तस्करी के धंधे में शामिल है। हेमवंती ने बताया कि वह अफीम को झारखंड से लाकर मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में बेचने का काम करती है। इस बार उसने अफीम की खेप को देहरादून से मंगवाया था, जिसे मुरादाबाद में बेचने की तैयारी कर रही थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रही है। उस पर मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके शेष आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि उसका संबंध किन-किन अंतरराज्यीय तस्करों और गिरोहों से है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका अफीम तस्करी का नेटवर्क झारखंड, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। वह देहरादून से अफीम की मंगवाती थी और मुरादाबाद में बेचती थी। पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने महिला तस्कर से पूछताछ के आधार पर उसके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि यह गिरफ्तारी मुरादाबाद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से रोका गया है।

उन्होंने कहा कि हेमवंती देवी की गिरफ्तारी के बाद मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। आरोपी से पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि उसके संपर्क कई अन्य बड़े तस्करों से हैं। जो विभिन्न राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं।


पुलिस अब इन तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जल्दी ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में अफीम की तस्करी के लिए किन-किन रास्तों का उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed