मुरादाबाद: ताड़ीखाना से लेकर डिप्टीगंज तक पार्किंग नहीं, सड़क पर खड़े होते वाहन, परेशानी में स्कूली बच्चे
ताड़ीखाना से डिप्टीगंज चौराहे तक पार्किंग व्यवस्था न होने से ग्राहक सड़क पर वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। इससे रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि पुलिसकर्मी न होने से यातायात अव्यवस्थित रहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताड़ीखाना से लेकर डिप्टीगंज चौराहे तक पार्किंग नहीं होने की वजह से ग्राहकों और दुकानदारों को वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं। इसकी वजह से जाम लगता है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। दुकानदारों ने बताया कि फुटपाथ बनाने के बाद दुकानों के सामने जगह नहीं बची है। जो भी ग्राहक आते हैं वह वाहन सड़क पर खड़ा करते हैं।
ताड़ीखाना से लेकर डिप्टीगंज चौराहे तक करीब 350 दुकानें हैं। इस सड़क पर सबसे ज्यादा जाम दोपहर दो बजे के बाद लगता है। गुरहट्टी चौराहा और डिप्टीगंज चौराहे से लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है आस-पास कहीं भी पार्किंग नहीं है। सामान खरीदने आने वाले ग्राहकों को जहां जगह मिलती है वह वाहन वहां खड़ा कर देते हैं।
सड़क के साइड में ज्यादातर दो पहिया वाहन खड़े होते हैं। ऐसे में जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। दुकानदारों का कहना है कि डिप्टी गंज चौराहे के आस-पास करीब 10 स्कूल हैं। दोपहर के समय स्कूल से बच्चों के छूटने पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। चौराहे पर एक भी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं है।
ई-रिक्शा, ऑटो और बस व दो पहिया वाहनों की भीड़ बढ़ जाती है। यहां से लोगों को निकलने में कभी-कभी एक घंटे का समय लग जाता है। दुकानदार बताते हैं शहर के अंदर जाने के लिए ताड़ीखाना से लेकर डिप्टीगंज तक कई रास्ते हैं। इसलिए इस रोड पर भीड़ ज्यादा रहती है।
पार्किंग नहीं होने से ग्राहक दुकान के सामने वाहन खड़ा करके चले जाते हैं। सड़क पर दोनों ओर से भारी संख्या में ई-रिक्शा आते-जाते हैं। इसकी वजह से जाम लग जाता है। जाम के समय यहां से निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। -पंकज, दुकानदार
पहले सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ नहीं था तो ग्राहक फुटपाथ के स्थान पर वाहन खड़ा कर देते थे। लेकिन अब फुटपाथ है। इसकी वजह से वाहनों को सड़क पर किनारे खड़ा करना पड़ता है। इसकी वजह से जाम लगता है। -फरदीन, दुकानदार
ताड़ीखाना से लेकर डिप्टीगंज तक पार्किंग नहीं होना एक बड़ी समस्या है। डिप्टी गंज चौराहे पर पुलिस तैनात नहीं रहती है। फुटपाथ बनाने से पहले पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए थी। अब वाहन खड़ा करने के लिए काफी परेशानी होती है। -तुलसीराम, दुकानदार
डिप्टीगंज से लेकर ताड़ीखाना चौराहे तक कहीं पार्किंग नहीं है। वाहन कहां खड़ा किया जाए। इसको लेकर हमेशा समस्या बनी रहती है। जबकि यह बाजार में जाने का मुख्य मार्ग है। -विपिन यादव, दुकानदार
यहां पर कहीं भी नगर-निगम की पार्किंग नहीं है। यहां पर कई अस्पताल हैं। इसलिए सड़क किनारे दो पहिया वाहन के साथ चार पहिया वाहन भी खड़े किए जाते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम लगता है। -धीरेंद्र, दुकानदार
ताड़ीखाना से लेकर डिप्टीगंज तक जगह-जगह दुकानदार सामानों को फुटपाथ से बाहर तक सड़क पर रखते हैं। इसके बाद किनारे वाहन खड़ा कर देने से आने-जाने की समस्या बनी रहती है। -सनप्रिय, दुकानदार