{"_id":"666ed325af4337b01e0dba92","slug":"moradabad-no-clue-found-of-woman-who-kept-foetus-in-toilet-police-is-investigating-cctv-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: टॉयलेट में भ्रूण रखने वाली महिला का नहीं लगा सुराग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, कई लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: टॉयलेट में भ्रूण रखने वाली महिला का नहीं लगा सुराग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, कई लोगों से पूछताछ
Sun, 16 Jun 2024 05:27 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:27 PM IST
सार
मुरादाबाद के निजी अस्पताल के शौचालय में भ्रूण रखने वाली महिला का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी खंगाली और लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
कांठ रोड स्थित साहू रामेश्वर सरन कोठीवाल अस्पताल (एसआरएसके अस्पताल) के टॉयलेट में मिले बच्ची के भ्रूण को रखने वाली महिला का सिविल लाइंस पुलिस दूसरे दिन भी पता नहीं लगा पाई। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शहर के सिविल लाइंस और अन्य क्षेत्रों में लोग अस्पताल में बच्ची के भ्रूण मिलने के बारे में चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि यह शहर के लिए शर्मसार करने की घटना है। एसआरएसके अस्पताल के टाॅयलेट में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला गई। महिला सिस्टर्न के ऊपर बच्ची के भ्रूण को देखकर चौंक गई। महिला के शोर मचाने पर अन्य महिलाएं और अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर डॉक्टरों से भी जानकारी ली। पता चला कि तीन से चार माह का भ्रूण है। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच में आया कि महिला ओपीडी में न तो किसी डॉक्टर के पास गई थी और न ही अस्पताल में भर्ती थी।
विज्ञापन
महिला बाहर से आई और टॉयलेट में चली गई थी। कुछ देर टॉयलेट में रुकने के बाद वह सीधे बाहर चली गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने भ्रूण रखने वाली महिला का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन दूसरे दिन भी महिला के बारे में पता नहीं चल सका।
थाना प्रभारी का कहना है कि अभी कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी है। अस्पताल के इंचार्ज मो. आजम का कहना है कि उनको पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।