फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Nurse Murdered by Lover After Pressure for Marriage, Body Recovered from Sugarcane Field

UP: मिलने के लिए बुलाया और मार डाला... लाश को यहां लगाया ठिकाने, प्रेमी ने इस कारण की नर्स की हत्या; कबूलनामा

Sun, 31 Aug 2025 03:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

मुरादाबाद में बिलारी से 24 अगस्त को लापता हुई नर्स का शव कुंदरकी क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि नर्स शादी के लिए दबाव बना रही थी। 

विज्ञापन
Moradabad News: Nurse Murdered by Lover After Pressure for Marriage, Body Recovered from Sugarcane Field
Moradabad Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी से लापता नर्स समरीन की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि नर्स शादी के लिए दबाव बना रही थी। 

विज्ञापन


आरोपी ने मिलने के बहाने उसे बुला लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को गन्ने के खेत में फेंक कर भाग गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं। 
विज्ञापन


बिलारी थानाक्षेत्र के सहसपुर साहूकारा रुस्तमनगर मोहल्ला निवासी रियासत हुसैन की 22 वर्षीय बेटी समरीन रामपुर जिले के सैफनी कस्बे के छितौनी रोड स्थित इनाया हेल्थ केयर क्लीनिक में नर्स थी। समरीन 24 अगस्त की सुबह दस बजे घर से क्लीनिक जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। क्लीनिक पर कॉल करके पता किया तो जानकारी मिली कि समरीन क्लीनिक पर नहीं पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 25 अगस्त बिलारी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उसके मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि वह कुंदरकी क्षेत्र में गौसे आलम नाम के युवक से बात करती थी।

आरोपी ने हत्या की बात कबूली
पुलिस ने शनिवार को उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसने नसरीन की हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि नर्स उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। इसलिए उसे मिलने के बहाने बुला लिया। बातचीत करने के दौरान विवाद हो गया था। 

हत्या के बाद खेत में फेंका शव
इसके बाद उसने गला दबाकर नर्स की हत्या कर दी। शव कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चकफाजलपुर रूपपुर के बीच रेलवे ट्रैक के करीब गन्ने के खेत में फेंक दिया था। 

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। आरोपी ने गला दबाकर हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

चार बहन भाइयों में सबसे छोटी थी समरीन
नर्स समरीन अपने चार भाई-बहन में सबसे छोटी थी जिसकी बड़ी बहन फरहा की शादी हो चुकी है जबकि दो बड़े भाई सुहेल और रिजवान दिल्ली में सैलून का काम करते हैं। उसकी मां शाहिदा परवीन की दस साल पहले मौत हो चुकी है।

वहीं, पिता रियासत हुसैन से शादी विवाह में कॉफी मशीन चलाते हैं। होनहार बेटी की मौत पर परिजन से गम से बेहाल नजर आए जिसको सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते रहे। घटना स्थल पर बिलखते पिता रियासत हुसैन की बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

समरीन ने किया था जीएनएम का कोर्स
रामपुर जिले के सैफनी कस्बे में छितौनी रोड पर संचालित इनाया हेल्थ केयर क्लीनिक में काम करती थी। परिजनों के मुताबिक उसने जीएनएम कोर्स कर रखा था। विजिटिंग कार्ड पर एक डॉक्टर का नाम, उसकी डिग्री और क्लीनिक पंजीकरण संख्या दर्ज था। इसके अलावा समरीन के नाम से जीएनएम एमडी, सीएमएसईडी डिग्री दर्ज थी।

लापता होने वाले दिन से क्लीनिक पर नहीं पहुंची नर्स
24 अगस्त को नर्स समरीन सैफनी में क्लीनिक पर नहीं पहुंची जबकि मरीज समरीन का इंतजार कर रहे थे। क्लीनिक से समरीन के घर पर फोन आया था। देर शाम तक समरीन के वापस घर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई जिसके बाद खोजबीन भी गई लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed