फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Cheated in name of getting job, report filed against school manager and his family

मुरादाबाद न्यूज: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा, स्कूल प्रबंधक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 01 Oct 2024 10:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 10:19 AM IST
सार

स्कूल में नाैकरी लगाने के नाम पर एक महिला से लाखों की ठगी कर ली गई। डीआईजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad News: Cheated in name of getting job, report filed against school manager and his family
नाैकरी लगाने के नाम पर ठगी - फोटो : istock

विस्तार

स्कूल में अध्यापक की नाैकरी लगवाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी हो गई। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कर दी है। बुद्धि विहार निवासी भावना चौधरी ने डीआईजी मुनिराज जी को शिकायत पत्र दिया है।

विज्ञापन


इसमें बताया कि  2019 में उसकी मुलाकात कानून गोयान स्थित भारतीय बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल की प्रबंधक कमेटी की सदस्य स्नेहलता व उनके बेटे अमित भारद्वाज से हुई थी। पीड़िता ने दोनों से उनके स्कूल में अध्यापक की नौकरी लगवाने की बात कही। जिस पर स्नेहलता शर्मा व उनके बेटे अमित ने कहा कि हम तुम्हारी नौकरी लगवा देंगे। 
विज्ञापन


उसके लिए 10 लाख रुपये खर्च होंगे। स्नेहलता ने कहा कि मेरे पति हरस्वरूप स्कूल के प्रबंधक हैं। तुम उनके खाते में पैसे जमा करा दो। जिस पर पीड़िता अपनी रिश्तेदार कंचन की अमरोहा जिले के मूढाखेड़ा स्थित प्रथमा बैंक खाते से 22 फरवरी 2019 को चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख रुपये नकद दिए। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी पीड़िता की नौकरी नहीं लगी। पीड़िता ने डीआईजी से पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed