फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: An innocent child was playing outside the house, died after drowning in the drain

Moradabad News: घर के बाहर खेल रही थी मासूम, नाले में डूबने से गई जान, मोहल्ले में मच गया कोहराम

Wed, 29 Jan 2025 08:18 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भोजपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोजपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 08:18 AM IST
सार

भोजपुर में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई है। आसपास के लोगों ने मासूम का शव बाहर निकाला तो इलाके में मातम छा गया। लोगों ने नगर पंचायत पर हीलाहवाली का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Moradabad News: An innocent child was playing outside the house, died after drowning in the drain
(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के मोहल्ला बागियावाला में मंगलवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची की कच्चे नाले में भरे गंदे पानी में डूब कर मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से नगर पंचायत चेयरमैन का कहना है कि जल्द ही मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था के लिए पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बगियावाला निवासी मोहम्मद आरिफ के घर के सामने एक कच्चा नाला है। जिसमें मोहल्ले में रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाला पानी इकट्ठा होता है। मोहल्ले वालों ने बताया कि करीब एक दशक से जल निकास की यह समस्या बनी हुई है, लेकिन नगर पंचायत के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


इसके कारण कच्चे नाले में गंदा पानी एकत्र होता रहता है। मोहम्मद आरिफ मंगलवार को मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी घर पर थी। उसकी दो साल की बेटी अनबिया बेबी दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह कच्चे नाले में भरे पानी में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर परिजनों के देखने पर जब वह दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश शुरू की। कई घंटे बाद मोहल्लेवासियों को नाले में बच्ची का पैर दिखाई दिया। परिजनों ने बच्ची को नाले से निकाला तो वह मृत अवस्था में थी। बच्ची की नाले में डूबने से मौत की खबर थोड़ी ही देर में पूरे मोहल्ले में फैल गई, जिससे मोहम्मद आरिफ के घर लोगों की भीड़ लग गई।

मोहम्मद आरिफ ने बताया कि अनबिया उसकी बड़ी बेटी थी। दूसरी बेटी उसकी छह माह की है। देर शाम गमगीन माहौल में बच्ची को दफना दिया गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि करीब एक दशक से जल निकास की यह समस्या बनी हुई है, जिसके समाधान को लेकर नगर पंचायत उदासीन बना हुई है।

चार करोड़ से बनेगी जल निकास व्यवस्था

नगर पंचायत चेयरमैन फरखंदा जबी ने बताया कि मोहल्ले में जल निकास की समस्या करीब दस साल पुरानी है। इस संबंध में पक्का नाला बनाकर जल निकास की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए छह माह पहले करीब चार करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन अभी शासन से धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। शासन से धनराशि मिलते ही जल निकास की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed