फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Nephew killed uncle by stabbing him in public, police is searching accused

Moradabad: भांजे ने मामा को सरेआम चाकू से गोदकर मार डाला, चिल्लाते हुए मोहल्ले से हुआ फरार, विवाद के बाद हत्या

Mon, 09 Oct 2023 03:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सलमान की तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। इसके लिए परिजनों से बातचीत की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Nephew killed uncle by stabbing him in public, police is searching accused
मुरादाबाद में हत्या की घटना के बाद जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के ठठेरा मोहल्ला में पीतल का कारखाना चलाने वाले 65 वर्षीय शब्बीर अहमद की उसके भांजे सलमान उर्फ शानू (22) ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामा भांजे के परिवार एक ही मकान में रहते हैं। मामा का परिवार मकान की ऊपरी मंजिल और भांजे का परिवार भूतल पर रहता है।

विज्ञापन


संपत्ति के विवाद में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भांजा फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शब्बीर अहमद के परिवार में पत्नी शहाना, दो बेटे मोहम्मद सावेज और मोहम्मद जावेद के अलावा दो बेटियां गुड़िया और अफसाना हैं।
विज्ञापन


जिस आवास में मामा-भांजे का परिवार रहता है, वह वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताई जा रही है। शब्बीर ने नीचे एक हिस्से में पीतल की चम्मच बनाने का कारखाना बना रखा है। जबकि बाकी हिस्से में भांजा सलमान अपने पांच भाइयों और मां के साथ रहता है। सलमान का परिवार भी पीतल का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी संपत्ति को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शब्बीर कारखाने में कुछ सामान रखने आए थे। इसी दौरान सलमान उर्फ शानू आ गया। उसने मामा से नीचे वाले हिस्से में बनी बैठक उसे देने की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि सलमान ने चाकू से मामा के पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे वह खून से लतपथ होकर वहीं गिर गए। पिता की चीखपुकार सुनकर शब्बीर का बेटे जावेद और शावेज पहुंच गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए।

बेटे पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि मृत के बेटे शावेज की तहरीर पर आरोपी सलमान उर्फ शानू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

आठ बाई दस गज की बैठक के लिए भांजा बना हत्यारा

जिस भांजे को उंगली पकड़ कर चलना सिखाया। उस भांजे ने ही आठ बाई दस गंज की बैठक के लिए अपने मामा को मौत के घाट उतार दिया। फरवरी से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इससे पहले दोनों परिवार मिलजुलकर रहते थे। शब्बीर अहमद और उसकी बहन का परिवार एक ही मकान में रहते हैं।

जो वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। भूतल पर बनी आठ बाई दस की एक बैठक में शब्बीर पीतल का सामान रखते थे। भांजा सलमान उर्फ शानू इस बैठक पर कब्जा करना चाहता था। उसने इसी साल फरवरी में पहली बार अपने मामा से बैठक खाली कराने के लिए कहा था। कई बार उसने मामा से झगड़ा भी किया था।

इस मामले की शिकायत पुलिस के पास तक पहुंची थी लेकिन बहन बहनोई के बेटे होने के नाते शब्बीर ने उसे माफ कर दिया था लेकिन सलमान उर्फ शानू के मन में कुछ और ही चल रहा था।

सोमवार को जैसे ही शब्बीर सामान रखने के लिए कारखाने में पहुंची इसी दौरान वहां सलमान आ गया था। उसने फिर से आठ बाई दस गज की बैठक के लिए फिर से मामा से झगड़ा किया और उन पर चाकू से हमला कर दिया।

पेट, सीने और पीठ पर किया चाकू से हमला

कोतवाली पुलिस ने सोमवार श्याम शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि शब्बीर पर चाकू से हमले के चार निशान मिले हैं। आरोपी ने चाकू से दो वार सीने पर, एक वार पीठ और एक वार पेट पर किया था। जिससे शब्बीर के फेफड़े, आंत और लीवर फट गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed