फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: name getting job in Railways girl was cheated 14 lakh, an acquaintance defrauded her

Moradabad: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 14 लाख की धोखाधड़ी, जान-पहचान वाले युवक ने लगाया चूना

Thu, 16 Nov 2023 12:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 12:29 PM IST
सार

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि एक युवक से उसकी जान पहचान थी। उसने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों ठग लिए। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: name getting job in Railways girl was cheated 14 lakh, an acquaintance defrauded her
मुरादाबाद में युवती से ठगी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवती से 14 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर दो सगे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोरा की मिलक निवासी महक सैफी ने डिलारी के ढकिया मूलाबान निवासी शहवाज, उसके भाई सरफराज और बिहार के सहरसा निवासी आशीष कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जिसमें युवती ने बताया कि आरोपी शहवाज उसकी छोटी बहन को ट्यूशन पढ़ाने घर आता था, जिससे उससे परिवार के लोगों से उसकी जान पहचान हो गई थी। शहवाज ने एक दिन महक से कहा कि वह रेलवे में उसकी नौकरी लगवा देगा। उसने बताया कि रेलवे अधिकारियों से उसकी अच्छी जान पहचान है।
विज्ञापन


उसने आशीष कुमार से मिलवाया। आशीष के बारे में बताया कि वह बिहार के सहरसा रेलवे स्टेशन के पास रहता है। आशीष कई लोगों की नौकरी रेलवे में लगवा चुका है। इसके बाद शहवाज, उसके भाई सरफराज और आशीष कुमार ने युवती से 14 लाख रुपये ले लिए। जिसमें 4 लाख रुपये नकद और बाकी रकम ऑनलाइन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम लेने के बाद आरोपियों ने महक को नौकरी के फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे दे दिए, लेकिन आठ माह बाद भी युवती की नौकरी नहीं लगी। पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed