फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Muslim girl converted to Shifa became Sandhya, got married to her lover Anmol

प्यार के खातिर: धर्म बदल मुस्लिम युवती शिफा बनी संध्या, प्रेमी अनमोल संग रचाई शादी, नौकरी के बीच हुई दोस्ती

Mon, 27 May 2024 05:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 May 2024 05:35 PM IST
सार

मुस्लिम युवती प्यार के खातिर अपना धर्म बदल लिया। इसके बाद प्रेमी अनमोल के साथ शादी कर ली। दोनों के बीच दोस्ती नौकरी करने के दौरान हुई थी। संध्या ने बताया कि वह बचपन से ही शाकाहारी हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Muslim girl converted to Shifa became Sandhya, got married to her lover Anmol
मुरादाबाद में शादी के दौरान युवक युवती - फोटो : संवाद

विस्तार

प्यार के खातिर मजहब की दीवार को तोड़ते हुए अमरोहा की शिफा ने सनातन धर्म को स्वीकार करते हुए संध्या बन गई। रविवार को आर्य समाज मंदिर में संध्या ने अपने प्रेमी अनमोल  के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। शिफा अमरोहा के बाजार रज्जाक मोहल्ले की रहने वाली है।

विज्ञापन


दो साल पहले प्राइवेट जॉब करने के लिए वह मुरादाबाद आई तो उसकी  मुलाकात एक दोस्त के जरिये पाकबड़ा के रहने वाले अनमोल से हुई। अनमोल एक दुकान पर काम करता है। कुछ दिनों में ही दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ गया।
विज्ञापन


दोनों  ने एक साथ रहने के लिए शादी करने की योजना बनाई लेकिन  शिफा के सामने अपना धर्म आडे़ आ रहा था। शिफा ने  प्यार के खातिर  मजहब  की दीवार तोड़ते हुए  सनानत धर्म अपना लिया। शिफा का नाम बदलकर संध्या रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों गोसेवा ट्रस्ट के सचिन सक्सेना के संपर्क में आ गए। ट्रस्ट ने रविवार को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संध्या और अनमोल की शादी कराई। आचार्य प्रेमदेव शास्त्री ने विवाह की रस्म पूरा कराई।


गवाह की भूमिका निभाई अनन्या रानी और दीपक कुमार ने पूरी की। गोसेवा ट्रस्ट के सचिव और अन्य लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। संध्या ने पूछने पर बताया कि वह बचपन से ही शाकाहारी है। उसका सनातन धर्म पर पहले ही भरोसा था। सात फेरे लेना उसे अच्छा लग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed