फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Municipal Corporation team attacked while collecting tax Mughalpura, councilor tears receipt book

Moradabad: मुगलपुरा में टैक्स वसूलने गई नगर निगम की टीम पर हमला, पार्षद ने फाड़ दी रसीद बुक, जमकर हंगामा

Sat, 21 Feb 2026 06:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 06:52 PM IST
सार

मुगलपुरा थाना क्षेत्र में टैक्स की वसूली के लिए गई नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि वसूली के दौरान घर से निकले लोगों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। निगम टीम का कहना है कि स्थानीय पार्षद कमर सलीम ने भी आरोपियों का साथ दिया। पुलिस से शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Municipal Corporation team attacked while collecting tax Mughalpura, councilor tears receipt book
मुरादाबाद नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलपुरा थाना क्षेत्र में हाउस और वाटर टैक्स वसूली करने गई नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि स्थानीय पार्षद कमर सलीम ने भी आरोपियों का साथ दिया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस मामले में पुलिस ने पार्षद, मकान स्वामी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


नगर निगम के राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार ने मुगलपुरा में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपनी टीम के साथ मुगलपुरा क्षेत्र में मोहल्ला खारीकुआं क्षेत्र में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स की वसूली के लिए गए थे।
विज्ञापन

 
बन्ने बेग के मकान पर करीब 1.41 लाख रुपये बकाया था। टीम ने पहले से दिए गए नोटिस का हवाला देते हुए बकाया जमा करने को कहा। आरोप है कि इस दौरान घर से पांच-छह लोग बाहर आए और टीम के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की टीम का आरोप है कि स्थानीय पार्षद कमर सलीम लोगों के समर्थन में आ गए और सरकारी रसीद बुक छीनकर उसकी एक रसीद फाड़ दी गई और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई।

एक कर्मचारी ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया जिससे मोबाइल नीचे गिर गया। एसपी सिटी कुमार ने बताया कि इस मामले में पार्षद कमर सलीम, बन्ने बेग और अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसएसपी से मिले नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी 
मुगलपुरा थाना क्षेत्र में नगर निगम की टीम पर हुए हमले के मामले में शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद सुभाष शमशाद हुसैन, संजीवन कुमार, आसिफ अली, सतीश कुमार और अन्य पदाधिकारी कर्मचारी एसएसपी सपताल अंतिल से मिले और कार्रवाई की मांग की। उधर, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि टीम के साथ अभद्रता के मामले में हमारी ओर से पुलिस को कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा गया है।  

नगर निगम की टीम के आरोप बेबुनियाद है। निगम की टीम ने लोगों के साथ गलत बर्ताव किया। उन्होंने तो अपील की थी कि हाउस टैक्स का बकाया तो लोगों को जमा करना ही होगा लेकिन उन्हें रमजान में परेशान न किया जाए। -कमर सलीम, पार्षद वार्ड-65

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed