फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Mother and daughter died due to dengue in Kundarki, youth died due to fever

मुरादाबाद: कुंदरकी में डेंगू से मां-बेटी की मौत, बुखार से युवक की जान गई, ग्रामीण इलाकों में स्थिति चिंताजनक

Sun, 24 Sep 2023 08:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 08:42 AM IST
सार

मुरादाबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में डेंगू और बुखार का कहर जारी है। रोज जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक कई लोग डेंगू से दम तोड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Mother and daughter died due to dengue in Kundarki, youth died due to fever
मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सोनकपुर की चालीस वर्षीय तहसीना और उनकी 15 वर्षीय बेटी फिजा की चौबीस घंटे के भीतर डेंगू से मौत हो गई। मां-बेटी ने इलाज के दौरान मुरादाबाद में अलग-अलग निजी अस्पतालों में दम तोड़ दिया। वहीं ठाकुरद्वारा में 35 वर्षीय सुनील कुमार की बुखार से जान चली गई।

विज्ञापन


सोनकपुर गांव निवासी दूध विक्रेता नन्हे सैफी की पत्नी तहसीना और बेटी फिजा करीब छह दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराने से आराम नहीं मिला तो परिजन तहसीना को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


फिजा का पहले से ही मुरादाबाद के साईं हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात तहसीना ने दम तोड़ दिया। चौबीस घंटे के भीतर शुक्रवार रात आठ बजे फिजा की भी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक ब्लड की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते प्लेटलेट्स लगातार गिरती चली गई। नन्हे सैफी और उनकी दो अन्य बेटियां भी बुखार की चपेट है, जिनका इलाज चल रहा है। चौबीस घंटे में डेंगू से दो मौतें होने से ग्रामीण दहशत में हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक 14 सितंबर को रोजगार सेवक अनिल कुमार के पिता सुरेश सिंह (58) की डेंगू से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कुंदरकी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सक्सेना ने बताया कि मां-बेटी की मौत का ऑडिट कराई जाएगी।

दूसरी ओर ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला हरिहर मंदिर निवासी सुनील कुमार कई दिन से बुखार से पीड़ित था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। वहीं सीएचसी की ओपीडी में पहुंचे 441 मरीजों में 50 बुखार पीड़ित पाए गए।


गांव भायपुर, कुंडेसरा और वार्ड नंबर आठ आसरा कालोनी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में बुखार के 37 मरीज मिले।

कुंदरकी सीएचसी में डेंगू पीड़ित 13 नए मरीज भर्ती

कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में बुखार और डेंगू फैला हुआ है। शनिवार को कुंदरकी सीएचसी में पति-पत्नी समेत डेंगू के 13 नए मरीज भर्ती कराए गए। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। यह मरीज गांव असदपुर, मोहनपुर, सीलपुर, कादलपुर मस्ती, नूरपुर, तख्तपुर हासा, आदि गांवों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed