फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: More than 30 fake accounts of a medical student were created, obscene photos were made viral

Moradabad: मेडिकल छात्रा के 30 से अधिक फर्जी अकाउंट किए तैयार, अश्लील फोटो कर दिए वायरल, तनाव में आई पीड़िता

Mon, 02 Sep 2024 10:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:38 AM IST
सार

मुरादाबाद निवासी छात्रा के इंस्टाग्राम पर 30 से अधिक फर्जी अकाउंट बना दिए गए। इसके बाद उसकी अश्लील फोटो पोस्ट कर दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही छात्रा तनाव में आ गई और उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने राजस्थान निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Moradabad: More than 30 fake accounts of a medical student were created, obscene photos were made viral
सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएएमएस तृतीय वर्ष की छात्रा के नाम से राजस्थान के युवक ने इंस्टाग्राम पर 30 से अधिक फर्जी अकाउंट बना लिया। इन अकाउंटों से युवक ने आपत्तिजनक वीडियो और फोटो अपलोड कर दिया। जिसे लेकर तनाव में आई छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास भी किया।

विज्ञापन


छात्रा के पिता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर की एक युवती मेरठ में रहकर बीएएमएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। चार वर्ष पहले वह नीट की कोचिंग करने के लिए कोटा गई थी। इस बीच उसकी पहचान रजत यादव से हो गई।
विज्ञापन


बहला-फुसलाकर उसने छात्रा का मोबाइल नंबर और फोटो हासिल कर लिया। इसके बाद उसने छात्रा को ब्लेैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि रजत ने करीब एक साल में छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर 30 से अधिक फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास छात्रा का आधार कार्ड भी है। उसने छात्रा के आधार कार्ड पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवा लिए हैं। इन खातों का वह साइबर अपराध में इस्तेमाल करता है। पिछले एक साल से छात्रा काफी मानसिक तनाव झेल रही है।


छात्रा ने कई बार आत्महत्या का प्रयास भी किया था। इस मामले में पुलिस ने रजत यादव के खिलाफ आईटी एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed